Love Language
Love Language

Love Language: हो सकता है आपने कभी अपने पार्टनर के लिए कोई रोमांटिक इवनिंग प्लान की हो या अपने बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर सरप्राइज प्लान किया हो और आप की उम्मीद के बिलकुल उल्टा हुआ हो क्योंकि आपके पार्टनर ने या आपके बच्चे ने हो सकता है कुछ और ही उम्मीद कर रहे हों और आपने उन्हें कुछ और ही दे दिया हो। इससे आप दोनों की ही उम्मीदें टूट सकती हैं। इसलिए अगर अपनी एक ऐसी भाषा पता होनी चाहिए जिससे आप सामने वाले के मन को पढ़ सकें या उन्हें वही चीजें ऑफर कर सकें जिसकी सामने वाला व्यक्ति उम्मीद कर रहा हो। यह आपके लिए काफी ज्यादा उत्सुक कर देने वाली चीज भी हो सकती है। तो आइए जानते हैं किस प्रकार आप लव लैंग्वेज आइडिया सीख सकती हैं और उनका प्रयोग कर सकती हैं।

उन्हें कुछ उपलब्ध करवाएं:

जो लोग लव लैंग्वेज को समझते हैं वह सामने वाले व्यक्ति को घर के काम के माध्यम से या फिर जो उन्हें पसंद हो कुछ ऐसी सर्विस उपलब्ध करवाते हैं और यह उन्हें इंप्रेस करने में कभी नहीं चूकता है। उदाहरण के तौर पर आप अपने पार्टनर के लिए बेड पर ब्रेकफास्ट बना कर दे सकती हैं, या उनके हिस्से का कोई काम खुद कर सकती हैं और बच्चों के लिए आप उनका कभी कभार कोई ऐसा काम कर सकती हैं जो वह करने से डरते हों या फिर उनकी मन पसंदीदा मील घर पर बना सकती हैं। आप ऐसा खुद के लिए भी कर सकती हैं।

प्यार प्रेम के कुछ वाक्यों का प्रयोग करना: 

अगर आप किसी से प्यार करती हैं तो उनके सामने अपना प्यार एक अनोखे अंदाज में जताना भी किसी सरप्राईज से कम नही होगा। उदाहरण के तौर पर आप बाथरूम में अपने पार्टनर के लिए स्टिकी नोट पर आई लव यू लिख कर छोड़ सकती हैं। आप उनकी तारीफ कर सकती हैं या उनके द्वारा किए काम को सराह सकती है । बच्चों के लिए भी आप एक अच्छा नोट बना सकती हैं और खुद के लिए भी आप एक डायरी बना सकती हैं जिसमें आप अपना सेल्फ लव बयान कर सकती हैं।

फिजिकल टच:

यह भी लव लैंग्वेज का एक ऐसा तरीका होता है जिसे आपका पार्टनर बहुत पसंद करने वाला है। इसमें आप उन्हें शारीरिक तरह से राहत प्रदान कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर आप उन्हें एक मसाज दे सकती हैं, पब्लिक में साथ में। जाते हुए उनके कंधे पर हाथ रख सकती हैं या हाथ में हाथ डाल कर घूम सकती हैं, अगर बच्चों की बात करें तो कहीं जाते समय आप उन्हें गोद में बिठा सकती है और खुद के लिए भी आप स्पा में मसाज ले सकती हैं।

गिफ्ट देना या लेना:

गिफ्ट्स भी एक दूसरे को खुश और इंप्रेस करने का एक अच्छा तरीका होता है। लेकिन गिफ्ट्स का मतलब यह नहीं होता है कि आप उन्हें कुछ महंगा या फिर कुछ लग्जरियस ही देंगी। इसका मतलब होता है सामने वाले को खुश करना और उनके हृदय को छूना। इसके लिए आप अपने पार्टनर के मन पसंदीदा फूल दे सकती हैं। जो गाने उन्हें पसंद हैं उनकी एक सीडी बना कर उन्हें दे सकती है। बच्चों के लिए नया आउटफिट दे सकती हैं और खुद के लिए अपनी मन पसंद मिठाई खरीद सकती है ।

एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें:

यह सबसे बेहतरीन गिफ्ट्स में से एक होता है। हम अपने कामों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि एक दूसरे को समय ही नहीं दे पाते है।।कभी कभी आप अपने पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकती हैं या फिर घर में ही अपनी पुरानी यादों। को दुबारा दोहरा सकती है और घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का प्लान बना सकती हैं।

लव लैंग्वेज का पता होना बहुत आवश्यक होता है और आपको केवल अपने पार्टनर या बच्चों की ही नहीं बल्कि खुद की भी केयर करनी जरूरी होती है ताकि आप दूसरों के चक्कर में खुद पर ध्यान देना न भूल जाएं।

यह भी पढ़ें-प्यार भरी शायरी जो दिल छू ले कैसे लिखें

रिलेशनशिप सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा ?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही  रिलेशनशिपसे जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें-editor@grehlakshmi.com