File Cabinet Hacks: ऑफिस की कैबिन और घर में अपने कमरे को सजा संवारकर रखना किसे नहीं अच्छा लगता है। हम मार्केट में निकलते हैं तो अगर हमें घर या कैबिन के लिए कोई डेकोरेटिव पीस दिख जाती है तो हम उसे जरूर खरीद लेते हैं। ऐसे ही फाइल कैबिनेट होती है जिसमें हम अपने जरूरी दस्तावेज रखते हैं, जैसे बैंक के स्टेटमेंट, सर्टिफिकेट, बिल आदि, जिसे हम नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इसे भी सजा-संवारकर रखने की जरूरत होती है। इस फाइल कैबिनेट में समय समय पर बदलाव लाने चाहिए। इससे ना सिर्फ आपकी फाइल कैबिनेट बल्कि आपका कमरा भी खूबसूरत नजर आने लगेगा।
इसको सजाने के लिए आपको ज्यादा किसी सामान की जरुरत नहीं होगी। आप अपनी पसंद के अनुसार ही अपनी फाइल कैबिनेट को सुंदर बना सकती हैं। इसके लिए आप हमारे बताए इन आइडियाज को फॉलो कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि कैसे अपनी फाइल कैैबिनेट का मेकऑवर करें।
यह भी पढ़ें | सफाई को बनाएं आसान
पेपर से मेकऑवर
अपनी फाइल कैबिनेट को आप रंग बिरंगे पेपर से सजा सकती हैं। आप चाहे तो इसकी जगह आप सजावटी पेपर जैसे कि जिन पर फूलों का डिजाइन हो, या उन पर ऐसी कोई डिजाइन हो जिन्हें देखना आप पसंद करती हैं।

पेंट से मेकऑवर
अपनी फाइल कैबिनेट की ओर ध्यान से देखिए, क्या उसका पेंट काफी पुराना हो चुका है। अगर ऐसा हुआ है तो आप को अपने फाइल कैबिनेट पर नया पेंट कर लेना चाहिए।

इससे आपकी फाइल कैबिनेट चमक उठेगी।
बाहर ही नहीं अंदर भी
सजाने की बात आती है तो हम फाइल कैबिनेट का बाहरी हिस्सा तो सजा लेते हैं लेकिन अंदर का हिस्सा हम वैसे ही छोड़ देते हैं। जो कि गलत है।

इसलिए सजाते समय ध्यान रखें कि सजावट कैबिनेट के अंदर और बाहर दोनों ओर से की जाए।
स्टीकर से मेकऑवर
सबसे आसान है अपनी फाइल कैबिनेट को स्टीकर से सजाना। अपनी पसंद के हिसाब से बाजार से स्टीकर लाकर आप इसे अपनी फाइल कैबिनेट पर लगा दें।

बाजार में आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरुरत नहीं होगी।
स्टीकी नोट
अपनी फाइल कैबिनेट को सजाने के लिए आप स्टिकी नोट की मदद भी ले सकती हैं। इन स्टिकी नोट पर आप अपने पसंद के विचार या फिर आपको याद रखने वाली कोई बात लिख कर अपनी फाइल कैबिनेट पर लगा देना है।

यह आपकी फाइल कैबिनेट को सजाने के साथ ही आपके काम की चीजों को आपको याद रखने में भी मदद करेगी।