Sex During Pregnancy
Sex During Pregnancy

Sex During Pregnancy: प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। इस दौरान महिला शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह के बदलाव अपने अंदर महसूस करती है, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रभावित होती है। भावनात्मक रूप से भी उसके अंदर कई बदलाव देखने को मिलता है, ऐसी स्थिति में कई बार महिलाओं का मन सेक्स के प्रति कम हो जाता है या नहीं करता है। प्रेगनेंसी के दौरान अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, आपका भी सेक्स का मन नहीं होता तो परेशान ना हो। यह बहुत ही आम बात है, गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। जैसे; एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोनस का लेवल शरीर में बढ़ जाता है, जिसके कारण गर्भावस्था में मूड स्विंग्स और यौन इच्छाओं की कमी जैसी दिखते होती है।

हार्मोनल बदलाव: शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन के बढ़ने के कारण सेक्स की इच्छा में कमी आती है।

मतली और उल्टी: गर्भावस्था के शुरुआती दौर में मतली और उल्टी की परेशानी आम है। इस परेशानी को मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है। मॉर्निंग सिकनेस की वजह से कई महिलाएं बहुत थका हुआ महसूस करती हैं। गर्भावस्था के दौरान सेक्स में कम रुचि की यह भी एक वजह होती है।

शारीरिक बदलाव: गर्भावस्था के शुरुआत होते ही महिलाओं में शारीरिक बदलाव भी होने लगता है, जिस कारण वह अस्वस्थ महसूस करती है। इस कारण भी महिलाओं की सेक्स इच्छा में कमी आ जाती है।

Sex During Pregnancy
Sex During Pregnancy

अपने साथी से खुलकर बात करें: अपने साथ होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के बारे में अपने साथी से बात करें। अपनी असहजता के बारे में उन्हें बताएं, ताकि वह आपकी स्थिति को समझ सके। और आपके ऊपर सेक्स करने का मानसिक दबाव न हो।

सेक्स के बिना भी इंटिमेसी बनाए रखें: अपने साथी के साथ प्यार भरी बातें करके, उन्हें गले लगा कर, किस करके इंटिमेसी बनाए रखें। ऐसा करने से हो सकता है कि आपका सेक्स का मन बन जाए।

इमोशनल कनेक्शन बनाएं: अपने साथी के साथ अपना इमोशनल कनेक्शन मजबूत करें। इमोशनली मजबूत होने से धीरे-धीरे सेक्स की इच्छा भी वापस आ जाएगी।

स्पेशल डेट नाइट प्लान करें: रात में बिना सेक्स के भी अपने साथी के साथ बेहतर और रोमांटिक समय बिताने के लिए डेट नाइट का प्लान करें। रोमांटिक डेट नाइट में आप साथ बैठकर रोमांटिक मूवी देख सकते हैं या प्यार भरी बातें कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके बीच इंटिमेसी बनी रहेगी और आप अपने साथी के साथ अधिक कंफर्टेबल महसूस करेंगे।

डॉक्टर से सलाह ले: गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने को लेकर आपके दिमाग में कोई प्रश्न या डर हो या आपको असहज महसूस हो तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। आपसे बात करें, डॉक्टर आपकी जांच के बाद आपकी स्थिति के अनुसार आपको सही सलाह देंगे। हो सकता है, डॉक्टर के सलाह के बाद आप अच्छा और कंफर्टेबल महसूस करें।

पार्टनर्स के बीच सेक्स से ज्यादा महत्वपूर्ण है, एक दूसरे का साथ। आप बेशक अपने साथी के साथ अपने गर्भावस्था के दौरान सेक्स ना करें, पर प्यार भरे पल एक दूसरे के साथ जरूर बिताए। ऐसा करना आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा और आपको मानसिक शांति भी।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...