Home Remedies for Back Pain: आजकल की लाइफस्टाइल, खानपान का तरीका शरीर में बढ़ते हुआ वजन का कारण है। बढ़ते हुए वजन की वजह से होने वाला कमर का दर्द एक आम समस्या है जिससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती है। इस परेशानी के चलते घर के कामों से लेकर ऑफिस के काम तक प्रभावित होते है। हालाँकि डॉक्टर कुछ राहत के लिए इसके लिए कुछ दर्द निवारक दवाएं दे तो देते है लेकिन ये इसका पूर्ण रूप से हल नहीं है। अगर आप भी इस तरह के दर्द से परेशान रहते है तो आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिये जिससे आप इस दर्द से निजात पा सकेंगे। तो चलिए आज हम आपको कमर दर्द से राहत देने वाले कुछ घरेलू उपयों के बारे में बताने जा रहे है अगर आप भी दर्द से परेशान है तो ये उपाय जरुर अपनाएं।
मेथी और सरसों के तेल का मिश्रण लगाएं

मेथी के दानों में एंटी इन्फ्लामेंट्री गुण होते है जो दर्द को कम करने में मदद करते है। पुराने जमाने में भी दर्द में दादी नानी सरसों के तेल में मेथी के दानों का मिश्रण बनाकर लगाया करती थी। आप भी घर में इस तेल को बना सकते है। इस तेल को बनाने के लिए 2 चम्मच मेथी दानों को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसे 2 से 3 चम्मच सरसों के तेल में मिलकर गर्म कर लें। दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए अपनी कमर पर इस मिश्रण को 20 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धों लें। इस तरह से आप इस उपाय को रोजाना अपना सकते है जिसे कुछ ही दिनों में आपकी कमर का दर्द जड़ से खत्म हो जाएगा।
अजवाइन से पाएं दर्द से राहत
अजवाइन में दर्द निवारक तत्व होते है जो मांसपेशियों के दर्द को राहत देने में मदद करते है। आप अजवाइन को तवे पर गर्म करने एक कॉटन के कपड़े में पोटली बना लें। इस पोटली से कमर की सिंकाई करें। ऐसा करने से आपको दर्द से र्रह्त मिलेगी।
हल्दी और एलोविरा जेल का करें इस्तेमाल

कमर के दर्द से राहत दिलाने में घरेलू नुस्खों में से एक है ये नुस्खा। इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी का पाउडर और 2 चम्मच अलोविरा जेल को लेकर एक पेस्ट बनाकर तैयार कर लेना है। कमर की दर्द वाली जगह पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देना है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है वहीं एलोवेरा जेल ठंडक पहुंचाता है और दर्द को जल्दी कम करता है।
नमक और गर्म पानी से करें सिंकाई
नमक सूजन को कम करने और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। अगर आप कमर के दर्द से राहत पाना चाहते है तो नमक और गर्म पानी का सेंक लें।
नारियल तेल और कपूर
कपूर एक ठंडे तत्व है जो दर्द से राहत देने में मदद करता है। वहीं अगर आप कमर के दर्द से परेशान है तो नारियल तेल और कपूर का ये उपाय जरुर अपनाएं। इस नुस्खें को अपनाने के लिए 2 चम्मच नारियल के तेल में आधा चम्मच कपूर का पाउडर मिला लें। इस तेल को गर्म करके कमर की अच्छे से मालिश करें।
