Pregnancy Tips: गर्भावस्था किसी भी स्त्री के जीवन का सबसे खास और संवेदनशील समय होता है। वह शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत से नए अनुभवों का सामना करती है। कुछ अच्छे, तो कुछ मुश्किल अनुभव इनमें होते हैं। गर्भावस्था के दौरान होने वाले ऐसे ही एक अनुभव और चिंता की आज हम बात करने जा रहे हैं। जो कि गर्भावस्था के दौरान हर स्त्री को होता है। जैसे कि हम किन बातों का अपने गर्भावस्था के दौरान ख्याल रखें कि हमारा बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो। आज इसी की जानकारी हम आपको इस लेख में दे रहे हैं;
प्रोटीन और विटामिन का बैलेंस
गर्भावस्था के दौरान महिलाएं तथा उनके संबंधी इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं, कि उन्हें पौष्टिक आहार दे। जिस बात का महिलाएं गर्भावस्था में ख्याल नहीं रखती वह, यह है कि वह पौष्टिक आहार तो लेती है, पर संतुलित आहार नहीं। संतुलित आहार का यहां मतलब है कि आप अपने आहार में उन सभी प्रोटीन, विटामिन को ऐड करें जो बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। जैसे कि; फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। अपने लिए एक डाइट प्लान बनाएं। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, पनीर, दाले सोयाबीन, फल, मेवा और अंडे को शामिल करें।
इस तरह के आहार से बचें
गर्भावस्था के दौरान एक स्त्री के शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं। उसी में एक बदलाव है, आपकी पाचन शक्ति का। अपने गर्भावस्था के दौरान आप इस बात का ख्याल रखें कि आप जंक फूड, तला भुना, चाय, कॉफी का सेवन न करें, या कम करें। अगर आप इस तरह के आहार का सेवन अधिक करते हैं तो आपको अपच, मितली, कांस्टिपेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं
गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव से निपटने के लिए स्वस्थ दिनचर्या का होना जरूरी है। जैसे कि
आप अपने दिनचर्या में स्लो मॉर्निंग वॉक को शामिल करें। इससे आपको अपने गर्भावस्था के दौरान होने वाले मॉर्निंग सिकनेस से निपटने में मदद मिलेगी ।

आप अपने दिनचर्या में मेडिटेशन को भी शामिल कर सकते हैं। मेडिटेशन आपके शरीर में होने वाले बदलावों से आपको निपटने में मदद करता है। साथ ही आपको मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाए रखता है।
अपने दिनचर्या में हल्के-फुल्के प्रेगनेंसी व्यायाम को भी शामिल करें। इससे डिलीवरी के दौरान होने वाली परेशानियों से आपको राहत मिलेगी।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए पुस्तकों का सहारा ले सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान पुस्तक आपकी अच्छी साथी की तरह मदद करेगी। इसके अलावा आप गाने सुन सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए म्यूजिक एक अच्छी थेरेपी है।
इस लेख की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सभी बातों से भी ज्यादा जो सबसे जरूरी है, वह यह की आपको अपने परिवार, प्रियजनों के साथ अपना समय बिताना चाहिए। इससे आपको अकेलेपन से राहत मिलेगी साथ ही आपके जीवन में कुछ मीठी और कुछ अच्छी यादें शामिल होंगी। ऐसा करने से आपका मानसिक और शारीरिक तनाव कम होगा।
