90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता को आज कौन नहीं जनता। मसाबा गुप्ता ने अपना नाम अपनी काबिलियत की दम पर आज मशहूर डिज़ाइनर का खिताब हासिल किया है। एक ओर जहां मां नीना गुप्ता ने एक्टिंग के क्षेत्र में बड़ा नाम किया वहीं दूसरी ओर बेटी मसाबा ने दुनियाभर में मशहूर डिज़ाइनर के नाम से नाम रोशन किया है। भारत के अलावा भी मसाबा ने कई अन्य देशों में अपनी पहचान बनाई है। आज मसाबा के डिज़ाइन किये हुए कपडे हर जगह फेमस है। आपको बता दें कि, जितना मसाबा अपने काम को लेकर चर्चा बटोरती है उतना ही वो अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।

 

इसी कड़ी में आज हम आपको मसाबा गुप्ता और नीना गुप्ता के घर की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे है। मसाबा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है और वो हमेशा अपने फैन्स से कनेक्टेड रहती है। आपको बता दें कि, मसाबा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और पोस्ट के जरिए फैन्स से हमेशा कनेक्ट  रहती है। वहीं जब भी मसाबा किसी फंक्शन या किसी पार्टी में जाती है तो हमेशा ही उनका स्टाइल सबसे अलग रहता है। आप कह सकते है कि, वो उस पार्टी की स्पॉट लाइट बन जाती है। वहीं आज हम इस पोस्ट के जरिये आपको मसाबा और नीना गुप्ता के घर के बारे में बताएँगे।

 

 

18 साल पहले रखा था कदम

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

आपको बता दें कि, नीना गुप्ता और मसाबा मुम्बई के जुहू में स्थित शानदार घर में रहती है। सोशल मीडिया पर दोनों ने वीडियो के जरिए अपने घर की हर एक चीज़ को बारिकी से दिखाया है। साथ ही उससे जुड़ी यादों को भी अपने फैन्स से साझा किया। वहीं अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा कि, उन्होंने 18 साल पहले इस घर में कदम रखा था और आज भी क्यों ये उनका फेवरेट बना हुआ है। गौरतलब है कि, इतने सालों में उनके इस घर में अनगिनत यादें होंगी और यहीं एक वजह है कि नीना गुप्ता को यह घर बेहद प्यारा है।

 

वाइट कलर का है घर

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

गौरतलब है कि, नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता का यह घर सालों पुराना है। वहीं अगर बात की जाए पहले की डिज़ाइन की तो पहले इस घर में डार्क फर्नीचर और दीवारों पर रंग भी डार्क हुआ करता था। लेकिन अब मसाबा के घर में ज्यादातर चीज़ें व्हाइट कलर की हैं। वहीं मसाबा गुप्ता ने बताया कि इस घर की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोई फालतू फर्नीचर या सामान नहीं है। बल्कि जितना भी फर्नीचर है उसे सैकेंड हैंड खरीद कर पेंट करवाया गया है। आपको बता दें कि, वाइट कलर शांति का प्रतिक होता है और मसाबा का यह घर पूरा वाइट ही है। जिसकी वजह से उनके घर हमेशा शांति का माहौल बना रहता है।

 

जितनी जरुरत उतना सामान

आप फोटोज में देख सकते है कि, नीना और मसाबा के घर में ज्यादा स्पेस दिख रही है। जिसका कारण है कि, उन्होंने अपने घर में उतना ही सामान रखा है जितनी जरुरत है। उनके घर में डाइनिंग रूम, लिविंग रूम और बेडरूम तक, हर जगह सिर्फ मिनिमल सामानों को ही जगह दी गई है। आप भी दोनों के इस आईडिया को अपना सकते है “जितनी जरुरत उतना सामना।” इसके अलावा उन्होंने अपने घर के कुछ कॉर्नर्स में लाइट का इस्तेमाल किया है। साथ ही उन्होंने अपने घर के अलग कुछ पौधे लगाए है जो बेहद खूबसूरत लग रहे है।

 

मिनटों की दूरी पर समुद्र

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

मुंबई की खासियत समुद्र है लाखों लोग सिर्फ समुद्र का सुन्दर नजारा लेने मुंबई जाते है। आपको बता दें कि, नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के घर से कुछ ही मिनटों की दुरी पर समुद्री किनारा है। एक यह भी वजह है कि, दोनों को यह घर बहुत पसंद है। वहीं उनके घर की दीवार पर कई शो पीस टंगे हुए है। जिसमे से एक शो पीस के बारे में बताए तो यह शो पीस डायरेक्टर श्याम बेनेगल के साथ ‘यात्रा’ सीरियल में काम करने के दौरान नीना गुप्ता को गिफ्ट मिला था। यही वजह है कि, यह उनके लिए बेहद कीमती है। साथ ही नीना गुप्ता ने अपनी पहली सबसे महंगी पेटिंग के बारे में बताते हुए कहा कि, इस पेंटिंग को आर्टिस्ट ललिता लाज़मी ने बनाया और उनकी बेटी कल्पना लाजमी ने दिया है।

 

यह भी पढ़े।

 

बॉलीवुड की 5 मूवीस जिन्होंने स्टाइलिंग को दिया एक अलग अंदाज

 

आपको हमारे सेलिब्रिटी हाउस के ऊपर बनाये आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com