Panda Parenting
Panda Parenting Benefits Credit: Istock

Panda Parenting: पेरेंटिंग मानव जीवन की सबसे मुश्किल जिम्‍मेदारियों में से एक है, जिसपर बच्‍चे का फ्यूचर टिका होता है। पेरेंट्स बच्‍चे को अच्‍छे संस्‍कार, अनुशासन और जिम्‍मे‍दारी सिखाने का हर संभव प्रयास करते हैं। हाल ही में पेरेंटिंग के लिए एक नए शब्‍द या अवधारणा का जिक्र किया गया है जिसे पांडा पेरेंटिंग के नाम से जाना जाता है। ये शब्‍द जंगली पांडा की पेरेंटिंग से लिया गया है जिसका मतलब है सही देखभाल, आपसी प्रेम और उचित मार्गदर्शन। इस प्रकार की पेरेंटिंग में पेरेंट्स बच्‍चे को गिरना, संभलना, चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं। पांडा अपने बच्‍चे की परवरिश बेहद अनुशासित ढंग से करता है जिससे पेरेंट्स प्रेरणा ले सकते हैं और बच्‍चे की सही ढंग से परवरिश कर सकते हैं। क्‍या है पांडा पेरेंटिंग और ये कैसे फायदेमंद साबित हो सकती है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है पांडा पेरेंटिंग

Panda Parenting -पांडा पेरेंटिंग है फायदेमंद
What is panda parenting

पांडा पेरेंटिंग एक ऐसी पेरेंटिंग है जिसमें बच्‍चे को सामाजिक, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाता है। इस पेरेंटिंग में पेरेंट्स बच्‍चों को अपना फैसला लेने के लिए आजाद छोड़ देते हैं लेकिन जब बच्‍चा लक्ष्‍य से भटकने लगता है तो पेरेंट्स उसकी मदद करते हैं। पांडा पेरेंटिंग में बच्‍चे की परवरिश स्‍ट्रेस फ्री और बिना किसी बर्डन के की जाती है। इसमें न बच्‍चे पर कोई बर्डन होता है और न ही पेरेंट्स हर वक्‍त बच्‍चे के पीछे भागते हैं।

पांडा पेरेंटिंग के मुख्‍य सिद्धांत

जेंटल अप्रोच: पांडा पेरेंटिंग बेहद शालीन तरीके से की जाती है। इसमें पेरेंट्स कोमल और शांत तरीके से बच्‍चों की भावनाओं और व्‍यवहारों को संभालते हैं। पांडा की ये प्रकृति शांतिपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देती है।

बच्‍चे का सपोर्ट: इस पेरेंटिंग का सबसे मुख्‍य सिद्धांत ये है कि इसमें पेरेंट्स बच्‍चों की हर बात का सपोर्ट करते हैं। इनके प्रयासों की सराहना करते हैं। इससे माता-पिता और बच्‍चे के बीच बेहतर बॉन्‍ड स्‍थापित हो सकता है।

भावनात्‍मक सपोर्ट: पांडा पेरेंटिंग के तहत बच्‍चे को भावनात्‍मक समर्थन प्रदान करना है। उनकी समस्‍याओं को ध्‍यान से सुनना और उनकी भावनाओं को सही ठहराना। इस प्रकार की पेरेंटिंग में पेरेंट्स और बच्चों के बीच भावनात्‍मक रिश्‍ता मजबूत होता है।

क्‍वालिटी टाइम: पांडा अपने बच्‍चे के साथ ज्‍यादा समय बिताते हैं, जिसके परिणामस्‍वरूप उनके बीच गहरा बंधन स्‍थापित हो जाता है। इसमें दोनों को ही क्‍वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल जाता है। 

क्‍या हैं पांडा पेरेंटिंग के फायदे

What are the benefits of panda parenting

भावनात्‍मक समर्थन: जिन बच्‍चों को भावनात्‍मक रूप से सपोर्ट किया जाता है उनकी मेंटल हेल्‍थ हमेशा बेहतर होती है। पेरेंट्स द्वारा किया गया भावनात्‍मक सपोर्ट बच्‍चे को सामान्‍य रूप से सकारात्‍मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

हेल्‍दी रिलेशनशिप: शांतिपूर्ण ढंग से बच्‍चों को पालने से उनके बीच हेल्‍दी रिलेशनशिप को बढ़ावा मिलता है। इससे पेरेंट्स और बच्‍चे के बीच दोस्‍ती का रिश्‍ता स्‍थापित होता है। बच्‍चे सामाजिक मूल्‍यों को भलीभांति समझ सकते हैं।

सकारात्‍मक मार्गदर्शन: पांडा पेरेंटिंग के चलते पेरेंट्स बच्‍चों को जरूरत पड़ने पर सकारात्‍मक मार्गदर्शन देते हैं। इससे बच्‍चे को अपनी क्षमताओं को समझने में मदद मिल सकती है। साथ ही चिंता महसूस करने की संभावना कम हो जाती है।