Prem Leela Serial: दंगल टीवी का शो ‘प्रेमलीला’ प्यार और रोमांच के साथ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है। दो प्यार करने वालों की ये कहानी हर दिन एक नए मोड के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। लीला और प्रेम बागियो के बीच आकर उसको बचाने के लिए जान जोखिम में डालते है। बागी प्रेम को पहचान लेते हैं। अब प्रेम की जान बचाने के लिए लीला बागियों से बगावत करने को तैयार है।
अपने मामा की आखों में धूल झोंक प्रेम को बचाएगी लाडली
बागियों की हिरासत से प्रेम को बचाकर भाग रही लाडली को उसका मामा एक बार फिर रोकने की कोशिश करता है। प्रेम के प्रति मन में प्यार से अनजान लाडली मामा से भिड़ जाती है। वो प्रेम को लेकर वो बागियों के खेमे से निकल जाती है। मामा को चकमा देकर प्रेम को लेकर भागने की कोशिश करती है। तभी मामा उनके सामने फिर से आ जाता है। लाडली का मामा प्रेम पर बंदूक तान देता है। लाडली फिर मामा से भिड़ जाती है। वो प्रेम को बचाने के लिए दोनों के बीच आ जाती है। तभी मामा गोली चला देते हैं और प्रेम को गोली लग जाती है। प्रेम को बचाने के लिए लाडली मामा की आखों में धूल फेंक देती है। वो उसे खुद से बांधकर मोटरसाइकिल से लेकर वहां से निकल जाती है। प्रेम गोली लगने के बाद बेहोश हो जाता है। क्या लीला अपनों के खिलाफ जाकर प्रेम को बचा पाएगी। क्या ये प्रेम कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी।
दादी और प्रेम कह देंगे दुनिया को अलविदा
प्रेम की दादी भी बच्चों को बचाने के लिए बागियों को पैसे देने के लिए जंगल जाती हैं। जंगल में दादी को रूद्राक्षी पुरानी बातें याद दिला उनसे कहती है कि उनके घर का कोई भी चिराग अब नहीं बचेगा। जिस तरह उन्होंने उसके बच्चे को पैदा होते ही मार दिया था। अब वो भी चौधरी खानदान के चिराग को बुझा देगी। दादी और रूद्राक्षी के बीच बहस काफी हद तक बढ जाती है। वहीं प्रेम को भी गोली लग चुकी है। उसे बचाने के लिए लीला वहां से तो निकल जाती है। लेकिन वो प्रेम को बागियों के डर से अस्पताल नहीं ले जा सकती। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि चौधरी परिवार प्रेम और दादी के वापस न आने पर उन्हें मरा हुआ समझ रहा है। क्या सच में प्रेम और दादी बागियों के हाथों मारे जाएंगे या लीला उन्हें बचाने में कामयाब हो जाएगी। इस प्रेम कहानी के ट्विस्ट और टर्न देखने के लिए दंगल टीवी पर देखें ‘प्रेमलीला’।

