Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है। महाकुंभ मेला, गंगा, यमुना, और सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम पर आयोजित होता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने जाते हैं। मान्यता है कि महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस कुंभ मेले में न केवल देश के कोने-कोने से लोग आते हैं बल्कि विदेशों से भी हजारों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। ऐसे में क्या आप भी महाकुंभ मेले में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो जरूरी बातें-
यात्रा की डेट फिक्स करें
कुंभ मेले के लिए लोग महीनेभर पहले से ही ट्रेन की बुकिंग करा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आयोजन से पहले टिकट मिलने में थोड़ी दिक्कत होती है। ऐसे में आप स्नान की तारीखों को अच्छे से चेक करके आने वाले कुछ दिनों में टिकट की बुकिंग करा लें। इससे आप भीड़भाड़ से बच जाएंगे। साथ ही, आप समय पर प्रयागराज पहुंच जाएंगे। इससे आपके सामान के खोने या भीड़ की वजह से परेशानी की दिक्कत नहीं होगी।
रहने की व्यवस्था का रखें ध्यान
महाकुंभ बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। ऐसे में देश के लाखों लोग वहां पहुंचते हैं। इसलिए होटल, धर्मशाला में रुकने की जगह नहीं मिल पाती है। लेकिन अगर आपका प्लान इस बार कुंभ जानें का है, तो ऐसे में टिकट के साथ-साथ आप होटल, धर्मशाला या कैंपिंग साइट्स की बुकिंग को पहले ही करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको ठहरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, सामान लेकर ज्यादा घूमना भी नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने रुकने का इंतजाम पहले ही कर चुके होंगे। बस आप जो भी जगह को चूज करें उसका डिस्टेंस महाकुंभ मेले से नजदीक हो, ताकि आपको ज्यादा ट्रांसपोर्ट बदलने की जरूरत न पड़े।
जरूरी सामान की पैकिंग
कुंभ मेले में जाने से पहले जरूरी सामान पैक कर लें। वहां जाने के बाद आपको सभी जरूरी चीजें पहले से ही तैयार कर लेनी चाहिए ताकि आपको अपनी जरूरत की चीजें न होने का तनाव न हो। चलने के लिए उपयुक्त जूते पहनने चाहिए। नहाने के बाद ऐसे सैंडल और जूते चुनना सबसे अच्छा है जिनमें पकड़ हो ताकि गीले होने पर पैर फिसलें नहीं। वहां के तापमान के अनुसार ही ड्रेसिंग करनी चाहिए। साथ ही विशेषज्ञों की सलाह है कि दवाइयों का इस्तेमाल करने वालों को भी इसे अपने साथ रखना चाहिए।
खाने-पीने का सामान साथ लेकर आएं
सफर पर जा रहे हों तो नाश्ते के लिए घर पर बना खाना पैक कर लें, फ्राई सूखा चिवड़ा, मूंगफली के दाने, नमकीन, नमक पारे, मठरी, भुनी चना दाल, बिस्किट, खाखरा आदि पैक कर सकते हैं। बता दें, जब आपका नाश्ता करने का मन हो तो, बाहर का खाना खाने की बजाय घर में बनी सामग्री लेना बेहतर होता है। इसके अलावा खूब सारे फल रख लें। विशेषज्ञ अलग से पानी की बोतलें भी ले जाने की भी सलाह देते हैं।
दवाएं साथ रखें
अगर आप किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में अपनी दवा साथ रखें। अगर आप स्वस्थ भी हैं तो बुखार, जुकाम, उल्टी-चक्कर आने और दर्द आदि की दवा साथ में रखें। इसके साथ ही फर्स्ट एड किट साथ रखें। ऐसा करने से आप मेले में सेफ फील करेंगे।
सर्दियों के कपड़े साथ रखें
महाकुंभ में जाने से पहले आपको सर्दियों के कपड़े रख लेने चाहिए। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। कुंभ मेले में आपको घाट के आस-पास रहना होता है और घाट के आस-पास तेज हवा और ठंडा वातावरण रहता है। ऐसे में गर्म कपड़े नहीं पहनने से आपको सर्दी लग सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप महाकुंभ में जाने से पहले जैकेट, स्वेटर, जरसी, कैप और इनर आदि लेकर जाएं।
