वजन घटाने में फाइबर की भूमिका क्या है, क्या आपको भी इसकी जरूरत है?
Weight Loss With Fibre : वजन घटाने के लिए फाइबर युक्त आहार बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं किस तरह के आहार का करें सेवन?
Weight Loss With Fibre: फाइबर कई तरह के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इससे न सिर्फ पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि वेट लॉस में भी काफी ममदद मिलती है। दरअसल, फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से आपका भूख कंट्रोल हो सकता है, जो वेट लॉस में प्रभावी होता है। आइए जानते हैं वजन घटाने में फाइबर का क्या है योगदान और क्यों है इसकी जरूरत?
Also read: वजन कम करने में सहायक मिलेट्स, गृहलक्ष्मी होमशेफ अरविंदर कौर से जानें 3 बेहतरीन रेसिपी
वजन घटाने में फाइबर की भूमिका
भूख को करता है नियंत्रित
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे पेट अधिक समय तक भरा रहता है। यह बार-बार भूख लगने से बचाता है और स्नैकिंग की आदत को कम करता है। इससे वेट लॉस में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
कैलोरी होती है कम

फाइबर से भरपूर आहार में कैलोरी कम होती है और यह खाने में संतुलन बनाए रखता है। यह उच्च कैलोरी वाले जंक फूड की आवश्यकता को कम कर सकता है।
ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल
फाइबर युक्त आहार रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है, जिससे अनावश्यक खाने की लालसा कम होती है।
पाचन तंत्र को बनाए बेहतर
यह आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
क्या आपको फाइबर की जरूरत है?
- हर व्यक्ति को फाइबर की जरूरत होती है, खासकर अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर आपका पाचन तंत्र खराब रहता है, तो इस स्थिति में फाइबर की काफी जरूरत हो सकती है। आइए जानते हैं कब होती है आपको फाइबर की बेहद जरूरत?
- आपका वजन बढ़ रहा है, तो ऐसे में फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें।
- यदि आपको बार-बार भूख लगती है, तो ऐसी स्थिति में फाइबर युक्त आहार की जरूरत होती है। ताकि आपका भूख कंट्रोल में रहे।
- आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में भरपूर रूप से फाइबर जोड़ें। फाइबरयुक्त आहार से शुगर के अवशोषण की क्षमता कम होती है।
फाइबर के कुछ प्रमुख सोर्स
- फल और सब्जियों जैसे- सेब, नारंगी, गाजर, पालक इत्यादि का करें सेवन।
- अंकुरित अनाज – दलिया, चोकर युक्त रोटी, ब्राउन राइस फाइबर से भरपूर होते हैं।
- दाल और बीन्स जैसे- राजमा, छोले, मूंग दाल का सेवन करें।
- ड्राईफ्रूट्स जैसे- अखरोट, बादाम इत्यादि का सेवन करें।

प्रतिदिन कितना फाइबर लेना चाहिए?
वयस्क महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। वहीं, वयस्क पुरुषों के लिए प्रतिदिन 30-38 ग्राम फाइबर जरूरी होता है।
अगर आप अपने आहार में पर्याप्त फाइबर शामिल करते हैं तो यह वजन घटाने में एक प्राकृतिक और स्वस्थ तरीका हो सकता है।
