Raw vs Boiled Sprouts: स्प्राउट्स काफी पौष्टिक फूड आइटम्स में से एक है जो आजकल काफी लोग अपनी डाइट में ऐड करना पसंद करते हैं। इनको खाने से पहले कुछ घंटों तक भिगो कर रखना होता है ताकि यह फूल जाएं। कुछ लोग इन्हें ऐसे ही कच्चे रूप में खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इन्हें स्टीम करके खाते हैं। लेकिन किस रूप में इनका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट रहेगा? हालांकि दोनों ही प्रक्रियाओं के अपने अपने अलग लाभ और हानियां हैं इसलिए आप को दोनों के बारे में ही जान लेना चाहिए। आइए जान लेते हैं स्टीम और कच्चे स्प्राउट्स के लाभ के बारे में।
Also read: घर पर स्प्राउट्स उगाने का सही तरीका क्या है?: Grow Sprouts at Home
स्टीम्ड स्प्राउट्स
जब आप स्प्राउट्स को उबाल लेते हैं तब वह खाने और चबाने में काफी सॉफ्ट हो जाते हैं और इनका स्वाद भी काफी अच्छा हो जाता है। जिन लोगों का पेट काफी सेंसेटिव है और जो आसानी से चीजों को पचा नहीं पाते हैं उनके लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन है। उबालने से इनके अंदर मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं जो कच्चे स्प्राउट्स में अक्सर देखने को मिलते हैं। इसलिए खाने से होने वाली बीमारियों का रिस्क काफी कम हो जाता है। इससे आपके शरीर द्वारा पौष्टिक तत्व एब्जॉर्ब करने की क्षमता भी बढ़ जाती है।
कच्चे स्प्राउट्स
जो लोग हेल्थ और फिटनेस जगत में हैं वह कच्चे रूप में ही स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं। यह एक क्रंची और पौष्टिक स्नैक का विकल्प है। इनमें अच्छी मात्रा में एंजाइम, विटामिन और मिनरल होते हैं। इन्हें सलाद या सैंडविच के रूप में आसानी से खाया जा सकता है। इनमें कैलोरीज़ और फाइबर की मात्रा कम होती है जिस वजह से यह आसानी से पच जाते हैं और भूख भी काफी देर तक शांत रहती है। हालांकि इनमें कुछ खतरनाक बैक्टीरिया जैसे ई कोली आदि पनप सकते हैं जो आपको बीमार कर देते हैं।
