Jaggery and Ghee Benefits
Jaggery and Ghee Benefits

Ghee-Jaggery Benefits: भारतीय रसोई में गुड़ और घी का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। ये दोनों न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। आयुर्वेद में गुड़ और घी के मिश्रण को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। इन दोनों के साथ सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं और यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी कारगर है। आइए जानें कि सर्दियों में गुड़ और घी को साथ खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Also read: गुड़ से झटपट बनाएं ये 5 मिठाइयां: Jaggery Dishes

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

घी में एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट और ए, डी, ई और के जैसे विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो पुरानी बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। दूसरी ओर, गुड़ में आयरन, जिंक और सेलेनियम जैसे खनिज होते हैं जो शरीर की इम्यून रिस्पांस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुड़ में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है, एनीमिया से लड़ने में मदद करता है, जबकि जिंक और सेलेनियम इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

डाइजेशन सिस्टम को रखता है हेल्दी

घी और गुड़ दोनों ही खाना पचाने में मदद करते है, जिसे आप खाने के बाद ले सकते हैं। घी में ब्यूटिरेट होता है और फैटी एसिड जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, घी पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। वहीं, गुड,एक प्राकृतिक स्वीटनर और फाइबर से भरपूर होता है और पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है। साथ ही ये शरीर से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है और सूजन, अपच और कब्ज को दूर रखता है।

ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल

मीठा होने के बाद भी गुड़ में चीनी की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है। साथ ये शरीर में ग्लूकोज को बढ़ाने में मदद करता है। खाने के बाद शुगर लेवल में अचानक वृद्धि को रोकता है। ये खासकर के डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। घी शरीर में हेल्दी फैट और ग्लूकोज के मेटाबोलिज्म का समर्थन करके ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें लिनोलिक एसिड होता है, जो फैट का एक प्रकार है और इंसुलिन में सुधार कर सकता है। इसलिए घी और गुड़ ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

हेल्दी स्किन

घी में विटामिन ए और ई होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। घी-गुड़ का सेवन त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

घी में कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। गुड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। घी-गुड़ का सेवन सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

कब्ज से दिलाए राहत

अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो गुड़ और घी आपके लिए एक बढ़िया इलाज साबित होगा। नियमित रूप से इसे खाने से आपको कब्ज और आंत से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। गुड़ में मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्व और घी की लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज मिलकर एक्सक्रीशन की प्रोसेस को बेहतर बनाते हैं, जिससे असुविधा कम होती है।

खून साफ करे

गुड़ और घी साथ में खाने से खून को साफ करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और त्वचा में निखार आता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

गुड़ और घी खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...