Sprouts Side Effects: स्प्राउट्स को हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इनके अंदर प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इनको खाने से आपका पेट काफी लंबे वक्त तक भरा रहता है और आपको भूख भी कम लगती है। वेट लॉस करने वाले लोगों को खाली पेट स्प्राउट्स खाने की सलाह दी जाती है। इनके सेवन से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल भी मैनेज रहता है।
इसे वेट लॉस और बालों की हेल्थ के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये जितना फायदेमंद है, इसे पचाना भी उतना ही मुश्किल होता है। बहुत से लोगों को इसे खाने के बाद एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। इन्हें सुपरफूड माना जाता है, लेकिन इनको खाते हुए कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ही जरूरी होता है।
अगर इसे सही ढंग से ना खाया जाए, तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्प्राउट्स खाने के बाद अगर इसके सभी न्यूट्रीएंस आप पूरी तरह से पाना चाहते हैं, तो आपको इसे खाने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने इसकी पूरी जानकारी दी है।
- स्प्राउट्स को खाने के बाद इसे पचाने में हमारे शरीर को थोड़ा वक्त लगता है। कई बार तो इसे पचा पाना काफी मुश्किल होता है।
- आयुर्वेद के अनुसार, स्प्राउट्स को ‘गुरू’ माना जाता है। आयुर्वेद में गुरु उन फलों को कहा जाता है जो भारी होते हैं। इसका मतलब है, जिनको पचा पाना मुश्किल होता है। इससे अलावा इन्हें विदाही भी माना जाता है, क्योंकि इसके अंदर हीटिंग प्रॉपर्टीज होती है।
- अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें स्प्राउड्स खाने के बाद गैस और ब्लोटिंग होने लगती हैं, तो आपको इसे डेली खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों को स्किन से जुड़ी प्रॉबल्मस होती हैं, उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
- बहुत से लोगों को ये मानना है कि किसी भी अनाज को उसके अंकुरण के 2-3 दिन के बाद ही खाना चाहिए। इससे उसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। असर बात तो ये हैं कि इसे अंकुरित होने के अगले दिन ही खा लेना सबसे बेहतर होता है।

- अगर आपको कच्चे अंकुरित अनाज को खाने से पेट की समस्या आती है, तो आप इसे उबालकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- आपको बता दें कि स्प्राउड्स को उबालकर खाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। इससे भी आपको स्प्राउड्स के सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
- उबले हुअ स्प्राउड्स को कच्चे स्प्राउड्स की तुलना में पचाना आसान होता है।
स्प्राउट्स को पकाने के फायदे

स्प्राउट्स में बहुत ही अच्छी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए इसे पावरहाउस भी कहा जाता है। अगर आपकी बॉडी कच्चे स्प्राउट्स को पचाने में असमर्थ है, तो आप इसे उबालने के बाद थोड़े से अदरक पाउडर और तेल डालकर पका के खा सकते हैं। इससे आपको गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत नहीं होगी।
