अगर पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान तो 30-30-30 रूल की मदद से कहें अलविदा: 30-30-30 Rule for Weight Loss
30-30-30 Rule for Weight Loss

30-30-30 Rule for Weight Loss: पेट की चर्बी ऐसा फैट होता है जो आपके शरीर के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है। इसे कम करना भी काफी मुश्किल होता है और कुछ लोग इसे जिद्दी फैट भी कहते हैं लेकिन अगर आप एक बार ठान लें तो इसे कम करना भी कोई मुश्किल काम नहीं। बस आप को अपनी तकनीक का ध्यान रखना है और अपने अंदर अनुशासन वाली आदत को पैदा कर लेना है। पेट पर जमा होने वाली चर्बी आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है और इससे आप का पेट वाला भाग काफी भद्दा भी नजर आ सकता है। हाल ही में एक नया नियम काफी सुर्खियां बटोर रहा है और वह है 30-30-30 का नियम। यह नियम आप को पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। आइए जान लेते हैं इस नियम के बारे में।

Also read: पेट की तकलीफ़ों को दूर करने के लिए करें ये आसन

क्या है 30 30 30 रूल

इस रूल के अनुसार आप को सुबह उठने के बाद 30 मिनट के अंदर अंदर ही 30 ग्राम प्रोटीन वाला खाना खाना होता है और इसके बाद आप को 30 मिनट तक कार्डियो वर्क आउट करना होता है।

प्रोटीन खाने के लाभ

अगर आप उठने के आधे घंटे बाद 30 ग्राम प्रोटीन का सेवन कर लेते हैं तो आप का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरीज़ जल्दी से बर्न होने में मदद मिलती हैं। इससे एक्स्ट्रा फैट लॉस होने में भी मदद मिलती है।

30 ग्राम प्रोटीन का महत्व

अगर आप सुबह उठने के बाद कुछ पौष्टिक जैसे प्रोटीन का सेवन करते हैं तो इससे आप को पूरा दिन काम करने के लिए और खास कर सुबह वाला वर्क आउट करने के लिए तुरंत एनर्जी मिलती है। इससे मसल रिपेयर होती है और आप दिन भर एक्टिव रहते हैं।

प्रोटीन के ऑप्शन

सुबह सुबह आप अंडे, दही, पनीर, चिकन या फिर प्रोटीन शेक का सेवन करके अपनी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकते है। इसके बाद आप को 30 मिनिट तक वर्क आउट करना है। वर्क आउट में कार्डियो जैसे रनिंग, जॉगिंग या एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...