joint pain relief home remedies in hindi
joint pain relief home remedies in hindi

Overview:

सर्दियों के मौसम में जोड़ों के मूवमेंट में परेशानी होने लगती है। अगर आप आर्थराइटिस से पीड़ित हैं या पुरानी चोट से परेशान हैं तो समस्या और भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इन परेशानियों और दर्द के बारे में सुनकर सिहर जाते हैं तो कुछ आसान से उपाय आपके बहुत ही काम आ सकते हैं।

Joint Pain Relief Remedies: सर्दियों का मौसम उन लोगों के लिए किसी डरावने सपने जैसा है, जिनके जोड़ों में दर्द और जकड़न की समस्या होती है। इस मौसम में जोड़ों के मूवमेंट तक में परेशानी होने लगती है। वहीं अगर आप आर्थराइटिस से पीड़ित हैं या पुरानी चोट से परेशान हैं तो समस्या और भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इन परेशानियों और दर्द के बारे में सुनकर सिहर जाते हैं तो कुछ आसान से उपाय आपके बहुत ही काम आ सकते हैं। इन्हें अपनाकर आप इन सर्दियों में राहत महसूस कर सकते हैं।

रक्त प्रवाह सुधारना जरूरी

सर्दियों के समय शरीर में रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है।
During winter, blood flow in the body slows down.

सर्दियों के समय शरीर में रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है। ऐसे में शरीर में जकड़न और जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसलिए आप नियमित रूप से जोड़ों की सिकाई करें। इससे रक्त प्रवाह में सुधार होगा। साथ ही जकड़न कम होगी। शरीर को मूवमेंट में रखें। नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज, वॉक, स्ट्रेचिंग और योग करें। ध्यान रखें अगर जोड़ों में दर्द है तो बहुत ज्यादा एक्सरसाइज से बचें।

ऐसे कम होगी सूजन

सर्दियों में अक्सर लोगों के जोड़ों में सूजन आ जाती है। कुछ लोगों के पैर तो इतने सूज जाते हैं कि उन्हें जमीन पर पैर रखने तक का एहसास नहीं हो पाता है। इस सूजन को दूर करने का सबसे आसान तरीका है सेंधा नमक स्नान। जी हां, आप नहाने से पहले गुनगुने पानी में दो टेबलस्पून सेंधा नमक मिला लें। करीब 10 मिनट बाद इससे स्नान करें और जोड़ों का सेक करें। इससे आपको आराम मिलेगा। यह नमक मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जिसके कारण यह सूजन कम करता है।

बनाएं ये असरदार लेप

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप घर में ही एक असरदार लेप बना सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो टीस्पून मेथी दाने को कम से कम छह से आठ घंटे के लिए भिगो दें। बेहतर है कि आप पानी को रात ​में भिगोएं। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। वहीं मेथी दानों को पीस कर लेप बना लें। इसे अपने जोड़ों पर लगाएं। मेथी दानों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी सूजन को कम करने में मददगार होंगे।

यह तेल है बड़े काम का

ठंड के कारण शरीर का रक्त प्रवाह कम हो जाता है, जिसके कारण जोड़ों में तेज दर्द होता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से मालिश करनी चाहिए। इस मालिश को और भी असरदार बनाने के लिए आप घर पर ही लहसुन का तेल बनाएं। दो टेबल स्पून सरसों के तेल को गर्म करें और इसमें लहसुन की चार से पांच कलियां अच्छे से भून लें। इसी के साथ इसमें एक चम्मच मेथी दाना भी डालें। जब लहसुन और मेथी दाना अच्छे से भुन जाएं तो गैस बंद कर लें। ठंडा होने पर इस तेल को एक बोतल में भर लें और नियमित रूप से इससे जोड़ों की मालिश करें। सूजन व दर्द दोनों ही दूर होंगे। सर्दियों में जैतून के तेल की मालिश भी फायदेमंद रहती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...