side effects of peanuts
side effects of peanuts

Overview:

सर्दियों में मूंगफली खाना फायदेमंद है, लेकिन इसकी भी एक सीमा तय है। जी हां, सीमा से ज्यादा मूंगफली खाना भी नुकसानदायक हो सकता है।

Side Effects of Peanuts: सर्दियों में मूंगफली खाने का अपना ही अलग मजा है। इस मौसम में रजाई में बैठकर या फिर धूप सेंकते हुए मूंगफली खाना हर किसी को पसंद होता है। परिवार और दोस्तों से बातें करते हुए हम कितनी मूंगफली खा लेते हैं, कभी-कभी हमें खुद पता नहीं चल पाता। लेकिन यहीं आप बड़ी गलती कर बैठते हैं। सर्दियों में मूंगफली खाना फायदेमंद है, लेकिन इसकी भी एक सीमा तय है। जी हां, सीमा से ज्यादा मूंगफली खाना भी नुकसानदायक हो सकता है।

पोषण का खजाना है मूंगफली

Peanuts
Peanuts Eating


मूंगफली को बादाम के जितना पौष्टिक माना जाता है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती हैं। करीब 100 ग्राम मूंगफली में 567 कैलोरी होती हैं। वहीं 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम फाइबर, 26 ग्राम प्रोटीन, 49 ग्राम फैट, 18 मिलीग्राम सोडियम, 68 एमसीजी फोलेट, 49 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 705 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। प्रोटीन, फैट और फाइबर के कारण यह आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा देती है। लेकिन कभी कभी परेशानी भी खड़ी कर सकती है।

सेकने से बढ़ते हैं फैट

भारत में आमतौर पर मूंगफली सेक कर खाई जाती है। इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है, लेकिन साथ ही साथ फैट भी बढ़ते हैं। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार मूंगफली को सेकने से प्रति सर्विंग करीब 0.3 ग्राम फैट्स बढ़ जाते हैं। वहीं जब आप मूंगफली को तलकर खाते हैं तो इसमें प्रति सर्विंग सोडियम की मात्रा करीब 100 मिलीग्राम तक बढ़ जाती है। ऐसे में आप मूंगफली कैसे खा रहे हैं यह उसके गुणों और प्रभाव दोनों पर असर डालता है।

एक दिन में कितनी मूंगफली खाएं आप

दुनियाभर में हुई रिसर्च बताती हैं कि मूंगफली खाना सेहतमंद है। साल 2022 में जर्नल ऑफ फूड बायोकेमिस्ट्री में प्रकाशित एक शोध के अनुसार मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें फेनोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड भी शामिल हैं। ये ग्रीन टी, सोयाबीन और सेब में भी पाए जाते हैं। ऐसे में साफ है कि मूंगफली इनके जितनी ही पौष्टिक है। मूंगफली के छिलके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरे होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। ये वेट लॉस के साथ ही, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और एनर्जी देने में मददगार होती है। फिर भी इनका सीमित सेवन ही करना चाहिए। शोध बताते हैं कि आपको प्रतिदिन 42 ग्राम मूंगफली खानी चाहिए। तब ही आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा।

तेजी से बढ़ेगा वजन

ज्यादा मूंगफली खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, मूंगफली वसा और कैलोरी से भरी होती हैं। अगर आप एक दिन में 100 ग्राम मूंगफली भी खाते हैं तो आपको 500 से ज्यादा कैलोरी मिल जाती है। वहीं इसको तलने से या गुड़ या शक्कर में डालकर खाने से यह मात्रा और बढ़ जाती है। ऐसे में असीमित मात्रा में इसे खाना आपका वजन बढ़ा सकता है।

बढ़ा सकती हैं ब्लड प्रेशर

मूंगफली का ज्यादा सेवन करना आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। इन छोटे-छोटे दानों में भरपूर मात्रा में सोडियम होता है। जिसके कारण आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के लिए सोडियम जरूरी है। लेकिन अधिक मात्रा नुकसानदायक है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती हैं तो यह रक्त वाहिकाओं से पानी खींच सकता है, जिससे हृदय पर बोझ पड़ने लगता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...