तेल पीकर पतले हो सकते हैं आप, घर में रखे इस तेल को पिएं एक चम्मच रोज: Coconut Oil Benefits
Coconut Oil Benefits

Overview:

हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' से चर्चा में आई शालिनी पासी ने अपने एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया कि वे रोज सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर पीती हैं।

Coconut Oil Benefits: नारियल तेल हमारी स्किन और बालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। भारत के कुछ हिस्सों में खाना भी नारियल तेल में बनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल को पीने के भी कई फायदे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ से चर्चा में आई शालिनी पासी ने अपने एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया कि वे रोज सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर पीती हैं। शालिनी ने यह भी स्वीकारा कि वह सालों से ऐसा कर रही हैं और इसके कई फायदे हैं। अगर आप भी इन फायदों से अनजान है, तो आइए जानते हैं इन्हें। 

Coconut Oil Benefits-नारियल का तेल कई गुणों से भरा है।
Coconut oil is full of many properties.

नारियल का तेल कई गुणों से भरा है। आयुर्वेद में इसे औषधी के समान माना गया है। यह त्वचा को हेल्दी रखने के साथ ही वेटलॉस, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और एनर्जी लेवल बढ़ाने का काम करता है। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। साथ ही एंटी बैक्टीरियल गुण भी इसमें है। यह प्राकृतिक तेल विटामिन सी, विटामिन ई, मैग्नीशियम और पोटेशियम  से भरपूर होता है। 

रोज सुबह एक चम्मच नारियल का तेल पीने से आप में दिनभर  ऊर्जा बनी रहती है। इसमें मीडियम चेन फैटी एसिड होता है, जो आपको दिनभर के लिए ऊर्जा देता है। अपने दिन को किक स्टार्ट करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। यह आपके शरीर की कमजोरियों को भी दूर करता है। 

नारियल तेल में लॉरिक एसिड और एंटीवायरल गुण होते हैं।  ये दोनों ही वायरस, बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से आपका बचाव करते हैं। ऐसे में आप सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार से बचे रहते हैं। इतना ही नहीं नियमित रूप से इस तेल का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आप कई प्रकार के संक्रमणों से बचे रहते हैं। 

नारियल का तेल आपके शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। इससे कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। यह आपके तनाव को दूर करने के साथ ही आपकी याददाश्त को बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से आप कई गंभीर मानसिक रोगों से दूर रहते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी कि नारियल तेल पीकर आप वेट लॉस भी कर सकते हैं। यह तेल आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जिससे शरीर में फैट नहीं जमता। 

इस गुणकारी तेल की एक चम्मच पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी परेशानियों से आपको राहत मिलती है। दरअसल, नारियल तेल में फैटी एसिड होता है, जो  पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। यह अपच, पेट की सूजन जैसी समस्याओं का भी निदान है। 

वैसे तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए तेल का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। लेकिन नारियल तेल के साथ ऐसा नहीं है। नियमित रूप से इसकी एक चम्मच आपको हाई कोलेस्ट्रॉल से बचा सकती है। इससे नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। जिससे आपका दिल भी हेल्दी रहता है।  

नारियल तेल पीने से आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का डर भी कम कर सकते हैं। इस तेल में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बनाए रखने में मददगार होता है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...