पैंसी के फूलों की ख़ास बात
यह उन फूलों में से एक है जो आपके बगीचे को रंगीन और खूबसूरत बना सकते हैं। पैंसी के फूलों का दिल के आकार का स्वरूप और जीवंत रंग हर किसी को रास आता है।
Pansy Plants Gardening: हम सब अपने घर को ख़ूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह का उपाय करते रहते हैं। सर्दियों का मौसम फूलों के पौधों के लिए एक बेहतरीन समय होता है। इसलिए लोग इस समय सबसे ज़्यादा फूल लगाना पसंद करते हैं। इस दौरान पैंसी (Pansy) के फूल भी ख़ूब लगाए जाते हैं। यह उन फूलों में से एक है जो आपके बगीचे को रंगीन और खूबसूरत बना सकते हैं। पैंसी के फूलों का दिल के आकार का स्वरूप और जीवंत रंग हर किसी को रास आता है। यह आपके बगीचे को सुंदर और बेहद खास बनाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बगीचा सर्दियों और वसंत के मौसम में खिलखिलाता रहे, तो पैंसी का पौधा लगाना एक सही विकल्प है।
Also read: शरीर के लिए केले के फूल के फायदे
पैंसी के पौधे की खासियत

पैंसी के फूल सफेद, पीले, बैंगनी, नीले, गुलाबी और लाल रंग के होते हैं। यह पौधा ठंडे मौसम में तेजी से बढ़ता है और 6-7 महीनों तक फूल देता रहता है। पैंसी न केवल बगीचे की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसे गमलों, क्यारियों और लटकते बास्केट्स में भी उगाया जा सकता है।
पैंसी का पौधा लगाने का सही तरीका

पैंसी का पौधा लगाने के लिए बीज या पौधे का चयन बहुत ही जरुरी होता है। आप पैंसी के बीज या तैयार पौधे नर्सरी से खरीद सकते हैं। यह बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। बीज से पौधा उगाने में समय लगता है, इसलिए यदि आप जल्दी फूल चाहते हैं, तो तैयार पौधा लगाएं। इस क्रम में जगह का चुनाव भी मायने रहता है। पैंसी को ऐसी जगह लगाएं जहां पर्याप्त धूप आती हो। अगर आप इसे गमलों में लगाते हैं, तो गमले को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप अच्छी तरह मिल सके। किसी भी पौधे के लिए मिट्टी की तैयारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
पैंसी को उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए। मिट्टी में जैविक खाद और कोकोपीट मिलाएं ताकि पौधों को पोषण और नमी मिल सके। बीज को मिट्टी में हल्के हाथों से दबाएं और ऊपर से पतली मिट्टी की परत डालें। अगर पौधा लगा रहे हैं, तो गमले में 6-8 इंच की गहराई रखें। पैंसी के पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। पौधे की मिट्टी को हल्का नम रखें लेकिन जलभराव से बचें।
पैंसी की देखभाल कैसे करें?

पैंसी की देखभाल के लिए धूप और छाया का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी होता है। पैंसी को मात्र 4-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। अगर दिन ज्यादा गर्म हो, तो पौधों को हल्की छाया में रखें। हर 15-20 दिन में तरल जैविक खाद डालें। अधिक फूल पाने के लिए पोटाश और फॉस्फोरस युक्त खाद का उपयोग करें। मिट्टी को सूखा महसूस होने पर ही पानी दें। सुबह के समय पानी देना सबसे अच्छा रहता है। मुरझाए फूलों और पत्तियों को नियमित रूप से हटा दें। इससे पौधा स्वस्थ रहेगा और अधिक फूल देगा।
पैंसी से बगीचे को सजाने के तरीके
पैंसी से बगीचे को सजाने के लिए आप क्यारियों में रंग भर सकते हैं। पैंसी को अलग-अलग रंगों में लगाकर क्यारियों को सुंदर बना सकते हैं। रंगीन गमलों में पैंसी लगाएं और इन्हें आंगन, बालकनी या खिड़कियों पर रखें। इससे घर को एक अलग लूक मिलेगा। हैंगिंग बास्केट्स में पैंसी लगाकर अपने बगीचे को एक अनोखा लुक दे सकते हैं। बड़े पौधों के बीच में पैंसी लगाकर बगीचे को गहराई और रंगीन लुक दें।
