Malai for Dry Skin In Winters: विंटर सीजन में बदलते मौसम के लिए ड्राई और फ्लैकी स्किन चेहरे को टाइट और सेंसेटिव बना देती है। क्योंकि सर्दियों में टेंपरेचर गिरने होने और ह्यूमिडिटी कम होने से स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम हो जाता है। जिसके कारण स्किन ड्राई, फ्लैकी, रफ और अनहेल्दी नजर आने लगती है। ऐसे में लोग विंटर स्किन केयर के लिए महंगे-महंगे फेस ऑयल, मॉइश्चराइजर आदि इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें सर्दियों में स्किन को नेचुरली हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं। तो होममेड मलाई को विंटर स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। आइए सालों से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल होने वाली मलाई के फायदे और DIY जानते हैं।
सर्दियों में मलाई को इस्तेमाल करने के लिए बेस्ट DIY

मलाई फेस मास्क
सर्दियों में सॉफ्ट और मॉइश्चराइज्ड स्किन के लिए तीन से चार चम्मच फ्रेश मलाई लेकर अच्छे से फैंट लें। और स्किन को जेंटल क्लींजर से क्लीन करके मलाई को फेस मास्क की तरह अप्लाई करें। और इस होममेड मास्क को 20 से 25 मिनट तक स्किन में अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। मलाई में मौजूद नेचुरल लिपिड्स स्किन में मॉइश्चर को लॉक करने और लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए बेहतरीन है। आप मलाई फेस मास्क को हफ्ते में एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं।
मलाई और हल्दी
सर्दियों के मौसम में डल और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हल्दी और मलाई फेस पैक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको 2 चम्मच फ्रेश मलाई में एक पिंच यानी एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करना है। और हल्दी मलाई के मिक्सचर को चेहरे पर अप्लाई करने के 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लेना है। मलाई स्किन को नेचुरली हाइड्रेट और हल्दी डल स्किन टोन को ब्राइट करने के लिए बेहतरीन है। आप इस सुपर ईजी और इफेक्टिव रेमेडी को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
नेचुरल मलाई बॉडी लोशन
विंटर सीजन में ड्राई स्किन के लिए मलाई बेस्ट बॉडी लोशन है। इस DIY के लिए आपको ज्यादा एफर्ट्स भी करने की जरूरत नहीं है। विंटर सीजन में ड्राई हाथों और पैरों के लिए लगभग एक चम्मच फ्रेश मलाई लेकर उसमें एक्स्ट्रा हाइड्रेशन के लिए कोकोनट ऑयल और ओलिव ऑयल डालकर मिक्स कर लें और बॉडी लोशन को तरह अप्लाई करें। ये नेचुरल मलाई बॉडी लोशन स्किन पर इंटेंस मॉइश्चर को लॉक करने के लिए किसी भी फैंसी लोशन से बेहतरीन है।
ओवरनाइट फेस क्रीम
सर्दियों में ड्राई स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए मलाई ओवरनाइट नाइट क्रीम की तरह अप्लाई की जा सकती है। अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो आप ये DIY जरूर ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको सोने से पहले चेहरे को जेंटल क्लींजर से साफ करके मलाई को थिक लेयर में अप्लाई करना है। और रातभर के लिए छोड़ देना है। इसके अलावा आप मलाई में ग्लिसरीन और गुलाब जल भी मिक्स करके अप्लाई कर सकती हैं।
