Reem Shaikh Latest Saree Looks : टेलीविजन के शो “तेरे इश्क में घायल” फेम रीम समीर शेख आजकल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने खास फैशन सेंस के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। रीम शेख अपने खास साड़ी लुक्स से ऑन स्क्रीन ग्लैमरस नजर आने के साथ ऑफ स्क्रीन इवेंट्स पर भी फैशनेबल साड़ियां स्टाइल करना पसंद करती हैं। रीम शेख छोटी सी उम्र से टेलीविजन पर काम कर रही हैं। और देखते ही देखते आज कई शोज में लीड भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस रीम शेख के सुपर स्टाइलिश और फैशनेबल साड़ी लुक्स देख यंग गर्ल्स बेहतरीन साड़ी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। और ट्रेंडी साड़ी स्टाइल कर रिसेप्शन पार्टी में सबसे खास नजर आ सकती हैं।
एक्ट्रेस रीम शेख के स्टाइलिश साड़ी लुक्स देख यंग गर्ल्स लें रिसेप्शन पार्टी लुक इंस्पिरेशन
खूबसूरत कांजीवरम साड़ी
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रीम शेख के ऑन स्क्रीन साड़ी लुक्स के साथ साथ ऑफ स्क्रीन साड़ी लुक्स भी काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में रीम के इस लुक की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत सफेद कांजीवरम साड़ी को डीप वी नेक ब्लाउज और गोल्डन चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ कैरी किया है। इस तरह की साड़ियां यंग गर्ल्स पर काफी खूबसूरत लगती हैं। आप भी रीम के इस लुक को न्यूड ग्लोइंग मेकअप के साथ ट्राई कर सकती हैं।
पार्टी परफेक्ट ब्लैक साड़ी लुक
इस वेडिंग सीजन कुछ सुपर स्टाइलिश और फैशनेबल ट्राई करना चाहती हैं। तो रीम का ये ब्लैक साड़ी लुक ट्रेंडी ऑफ शोल्डर मॉडर्न ब्लाउज या कॉरसेट ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में रीम ने प्लेन ब्लैक साड़ी को काफी स्टाइलिश तरीके से ड्रेप कर ग्लोइंग स्मोकी आई मेकअप लुक के साथ कैरी किया है। आप भी रीम का ये साड़ी लुक मैसी कर्ल्स, ट्रेंडी ब्लाउज और ब्लैक बिंदी के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।
व्हाइट टिश्यू साड़ी विद गोल्ड ब्लाउज
एक्ट्रेस रीम शेख का ये खूबसूरत साड़ी लुक किसी भी रिसेप्शन पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस लुक में रीम ने सुपर ट्रेंडी व्हाइट टिश्यू साड़ी को मॉडर्न स्ट्रैपी स्लीव्स स्टाइलिश गोल्डन ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस तरह की साड़ियां आजकल सेलिब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर हैं। आप भी रीम का ये साड़ी लुक खास इवेंट पर रीक्रिएट करना चाहती हैं। तो मिनिमल ज्वेलरी, ग्लोइंग मेकअप और मैसी हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।
देसी दीवा इन हॉट रेड साड़ी
एक्ट्रेस रीम शेख ऑन स्क्रीन के साथ-साथ कई ऑफ स्क्रीन इवेंट्स पर भी साड़ी स्टाइल करना पसंद करती हैं। इस लुक में रीम के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने सिंपल रेड कलर की प्लेन साड़ी को स्टाइलिश स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस तरह का सिंपल सटल साड़ी लुक यंग गर्ल्स पर काफी सूट करता है। आप भी रीम की तरह प्लेन मैचिंग बैंगल्स कमरबंद और बोल्ड आई मेकअप के साथ लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
वाइब्रेंट पिंक ऑर्गेंजा साड़ी लुक
वेडिंग सीजन में खास इवेंट्स और पार्टी फंक्शन पर सिंपल सटल साड़ी लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस रीम शेख के इस खूबसूरत साड़ी लुक को जरूर ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में रीम ने प्लेन ऑर्गेंजा फैब्रिक की बेहद खूबसूरत पिंक साड़ी को वी नेक फुल स्लीव्स सिल्क ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आप भी इस तरह की प्लेन ऑर्गेंजा साड़ी को सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।
