अपने 5 साल तक के बच्चों को गलती से भी खाने में न दें ये चीजें, हेल्थ पर पड़ेगा बुरा असर: Parenting Tips
Parenting Tips

Parenting Tips: हर माता-पिता की चाहत होती है कि उसके बच्चे की सेहत हमेशा ही अच्छी रहे लेकिन, कई बार जाने अनजाने में वे अपने बच्चों को कुछ ऐसी चीजें भी खाने के लिए दे देते हैं जिसका काफी बुरा असर उनके सेहत पर पड़ता है। आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कभी भी अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चों को खाने के लिए नहीं देनी चाहिए। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें-

Also read: पेरेंटिंग के तरीके कल, आज और कल: Parenting Techniques

कैफीन

अगर आप अपने 5 साल तक के बच्चों को कैफीन या फिर कॉफी पीने देते हैं तो ऐसे में इसका सीधा असर उनके नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। कई बार ऐसा होने की वजह से उन्हें नींद आने में परेशानी होती है। कॉफी पीने की वजह से आपके बच्चों को चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है।

प्रोसेस्ड मीट

आपको अपने 5 साल तक के बच्चों को खाने में कभी भी प्रोसेस्ड मीट नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसमें भारी मात्रा में सोडियम पाया जाता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। यहीं नहीं, प्रोसेस्ड मीट में भरपूर मात्रा में अनहेल्दी फैट्स और प्रिजर्वेटिव्स भी पाए जाते हैं।

Also read: यहां जानिए बच्चे को जबरदस्ती खिलाने का क्या नतीजा होता है, सही तरीका समझ लीजिए: Kids Eating Habits

शुगरी ड्रिंक्स

आपको भूलकर भी अपने 5 साल तक के बच्चों को पीने के लिए शुगरी ड्रिंक्स नहीं देनी चाहिए। इस तरह के जो ड्रिंक्स होते हैं इनमें न्यूट्रिशन के नाम पर सिर्फ एम्प्टी कैलरीज ही होती हैं, जिसके सेवन से आपके बच्चे का वजन बढ़ सकता है और दांतों में सड़न भी हो सकती है।

फ्राइड चीजें

5 साल की उम्र से कम के बच्चों के लिए फ्राइड फूड्स खाना बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। फ्राइड चीजों में तेल का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है जिस वजह से इनमें ट्रांस फैट की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस तरह की चीजें आपके बच्चे की सेहत के लिए कभी भी अच्छी नहीं हो सकती हैं।

फास्ट फूड्स

अगर आप अपने 5 साल तक के बच्चों को खाने में फ़ास्ट फूड्स देते हैं तो आपको तुरंत ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। फास्ट फूड्स में भरपूर मात्रा में अनहेल्दी फैट्स, सोडियम और शुगर पाया जाता है, जिससे आपके बच्चे में मोटापे के साथ ही कई अन्य तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...