बेड पर लेटकर खाने से सेहत को होता है नुकसान
बेड पर लेटकर खाना बच्चे के हेल्थ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता हैI इससे बच्चे की सेहत को नुकसान होता है और कभी-कभी इसकी वजह से खाना गले में फँस जाता हैI
Kids Eat Food in Lying Bed: आपने कई बच्चों को देखा होगा कि वे खाना खाते-खाते बेड पर लेट जाते हैंI पेरेंट्स भी उन्हें उसी तरह से खाना खिलाते रहते हैं, उन्हें उठकर बैठ कर अच्छे खाने के लिए नहीं कहते हैंI दरअसल आजकल के बच्चे खाना खाने में बहुत ज्यादा नखरे करते हैं, ऐसे में पेरेंट्स को लगता है कि कैसे भी करके बस उनका बच्चा खाना खा ले, इसलिए वे भी बच्चे को मना नहीं करते हैंI लेकिन बेड पर लेटकर खाना बच्चे के हेल्थ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता हैI इससे बच्चे की सेहत को नुकसान होता है और कभी-कभी इसकी वजह से खाना गले में फँस जाता है, जिससे बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता हैI
Also read: नींद में बिस्तर गीला कर देता है बच्चा, तो अपनाएं ये तरीके
पाचन होता है खराब

अगर बच्चे बेड पर लेटकर खाना खाते हैं तो इसकी वजह से उनका पाचन अक्सर खराब रहता हैI लेटकर खाने से खाना सही से पचता नहीं है और खाना पचने की प्रक्रिया काफी कठिन हो जाती है, जिससे बच्चे को हमेशा पेट में दर्द, गैस और बेचैनी जैसी महसूस होती हैI
फूड पाइप में खाना अटकने का खतरा रहता है
बच्चे अगर लेटकर खाना खाते हैं तो कई बार खाना फ़ूड पाइप में ही फँस जाता है, जिससे बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता हैI इसलिए सही पॉश्चर में ठीक से बैठकर खाना जरूरी होता है, ताकि खाना पेट में ठीक तरह से पहुँच सकेI सही पॉश्चर में खाना खाने से मसल्स ठीक से काम करती है और खाना भी आसानी से पच जाता हैI
तेजी से वजन बढ़ता है

आपको यह बात पता नहीं होगी लेकिन बिस्तर पर लेटकर खाना खाने से बच्चे का वजन तेजी से बढ़ता हैI इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बच्चे का वजन मेंटेन रहे, और आपका बच्चा स्वस्थ रहे तो बच्चे में कुर्सी या फिर जमीन पर बैठ कर खाना खाने की आदत डालेंI
स्किन एलर्जी का खतरा बना रहता है

अगर बच्चे बेड पर लेटकर खाना खाते हैं तो इससे स्किन एलर्जी का खतरा बना रहता हैI दरअसल बेड पर खाना खाने से बिस्तर गंदा होता और खाते समय अगर खाना गिर जाता है तो इसकी वजह से छोटे-छोटे कीड़े भी आ सकते हैंI जब बच्चे उसी बिस्तर पर सोते हैं, तो उनमें स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ जाता हैI
यह है खाना खाने का सही तरीका

जमीन पर बैठ कर खाना सबसे अच्छा माना जाता हैI दरअसल जमीन पर बैठ कर खाना खाते समय खाने की थाली नीचे होती है और बच्चे नीचे की तरफ हलका सा झुकते हैं, जिसकी वजह से हलकी सी शारीरिक कसरत भी होती है और बच्चे का पॉश्चर भी ठीक रहता हैI खाना सीधे पेट में जाता है और आसानी से पचता हैI साथ ही जब भी आपका बच्चा खाना खाए तो कोशिश करें कि उसके हाथ में कभी भी मोबाइल ना दें, जब वह खाना खाए तो उसका सारा ध्यान सिर्फ खाने के ऊपर होI
