Mobile Detox
Mobile Detox

Mobile detox: डिजिटल जहां हमें दुनियां से कन्धा मिलाकर चलना सीखा रहा है तो वहीं इससे आपको कई सारे नुक्सान भी हो रहे है। रोजमर्रा की ज़िन्दगी में बहुत ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल आपको आपके अपनों से भी दूर कर रहा है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने मोबाइल में इस कदर घुसे रहते है कि वो दूसरों के साथ अच्छे पलों को जीना ही भूल जाते हैं। जिसकी वजह से कभी कभी स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि रिश्तें में गलतफहमियां आ जाती है और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। मोबाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल आपके मेंटल हेल्थ को तो नुक्सान करता है ही इसके साथ साथ वो आपके रिश्ते को भी खराब करता है। अगर आप चाहते है कि आपके रिश्ते में ये दरार न आये और आपका रिश्ता पहले की तरह ही बरकरार रहें तो आपको अपनी लाइफ में कुछ समय में लिए मोबाइल से डिटोक्स कर लेना चाहिए यानी आपको थोड़ी थोड़ी समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने रिश्तें को समय देना चाहिए।

Mobile Detox
use of mobile

आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल आपको अपने आसपास की दुनिया और लोगों से डिसट्रेक्ट कर रहा है। आप कितनी ही जरुरी मीटिंग में बैठे हो या फिर तमाम लोगों के बीच किसी जरुरी चर्चा में बैठे है लेकिन आपके स्मार्टफोन का एक पिंग आपको डिसट्रेक्ट कर देता है और आपका सारा ध्यान अपनी तरफ कर लेता है। जिसकी वजह से ही आप अपने रिश्तों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

अगर आपके साथ ऐसी समस्या बन रही है तो आपको परिवारवालों के साथ बैठेते हुए या फिर जरुरी मीटिंग में अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल बहुत कम करना चाहिए। अगर बहुत जरुरी है तो ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल करें न तो पूरा टाइम अपने परिवार और रिश्तें हो ही दें।

excessive use
excessive use of phone

दिन भर स्मार्टफोन का इस्तेमाल आपको आपके आसपास की दुनिया से दूर कर रहा है। पूरे दिन आप मोबाइल फ़ोन में विडियो, न्यूज़ और मनोरंजन की चीज़े देखकर अपने आस पास होने वाली चीजों से दूर होते जा रहे है। इसलिए आपको अपनी लाइफ में एक बार मोबाइल डेटोक्स की जररूत है। मोबाइल डेटोक्स के लिए आप अपने स्मार्टफोन के इस्तेमाल करने का समय निर्धारित कर सकते है। आपके आस पास क्या हो रहा है लोगों से बातचित फोन के माध्यम से न करके सीधे तौर पर करने की कोशिश करें।

Mobile affects
mobile use affects relationship

यूँ तो भागती दौड़ती ज़िन्दगी में लोगों से मिलने का समय कम ही मिलता है लेकिन फिर भी लोगों से जुड़े रहने के लिए मोबाइल ने अपनी बहुत अच्छी भूमिका निभाई है। लेकिन हमेशा फोन से ही दोस्तों करीबियों की खबर ले लेना आपको उनसे दूर कर रहा है ऐसे में कभी कभी उनसे मिलने का भी प्लान करें। वहीं जब आप परिवारवालों के साथ बैठे है तो अपने फोन को थोड़ा विश्राम दें और उनके साथ टाइम एन्जॉय करें। ऐसा करने से आपके परिवारवालों और आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप मेंटली स्ट्रेस से भी फ्री होंगे।           

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...