woman sitting in a dark room touching her head looking dwon
Depression Myths and Facts

Overview:

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किसी से कुछ चीजें नहीं लेनी चाहिए। ये चीजें लेने से आप पर संकट आ सकता है। ये चीजें आपको आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Vastu Tips: सनातन धर्म में हमारे जीवन से जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू को शामिल किया गया है। जीवन में सुख समृद्धि लाने के उपाय भी इसमें बताए गए हैं तो दूसरों की बुरी नजर से बचने की तरीके भी। इन नियमों की अनदेखी करना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसे में इन्हें जानना और मानना आपके लिए बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किसी से कुछ चीजें नहीं लेनी चाहिए। ये चीजें लेने से आप पर संकट आ सकता है। ये चीजें आपको आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए इन 6 चीजों को भूल कर भी किसी से न लें।  

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी से कभी भी मुफ्त में तेल नहीं लेना चाहिए।
According to Vastu Shastra, one should never take oil for free from anyone.

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी से कभी भी मुफ्त में तेल नहीं लेना चाहिए। खासतौर पर सरसों और तिल का तेल कभी किसी से नहीं लें। दरअसल, सरसों और तिल के तेल का सीधा संबंध शनि देव से होता है। कई बार लोग अपना शनि उतारने के लिए आपको तेल दान कर देते हैं। यह तेल आपके लिए नकारात्मकता लेकर आता है। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

आपको कभी किसी से नमक भी नहीं लेना चाहिए। क्योंकि नमक का सीधा संबंध भी शनि देव से होता है। माना जाता है कि किसी से नमक लेने से आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप गलती से भी इस नमक का उपयोग करते हैं तो इससे आपको सिर्फ आर्थिक ही नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य रोग ग्रस्त हो सकते हैं। इसलिए भूलकर भी किसी से नमक न लें।

अगर कोई आपको लोहा या इससे बने आइटम दे रहा है तो आप उसे बिलकुल न लें। क्योंकि लोहे का संबंध भी शनि देव से होता है। ऐसा करने से आपका तनाव बढ़ेगा और आपके हर काम में बाधाएं आएंगी। आप पर वित्तीय संकट आ सकता है और जिंदगी में कई परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए कभी भी किसी से लोहा न लें।

गिफ्ट के रूप में किसी को पर्स देना बहुत ही कॉमन बात है। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत है। आपको कभी भी किसी से पर्स उपहार के रूप में नहीं लेना चाहिए। इससे आपके जीवन में धन संकट आ सकता है। इसके कारण आपकी जिंदगी में स्थायित्व भी कम होता है। यानी ट्रांसफर जैसे योग बन सकते हैं। 

आपको कभी भी किसी से रूमाल नहीं लेना चाहिए। इस गलती से आपके घर में पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। इससे परिवार के सदस्यों में मनमुटाव बढ़ता है। अगर आप भूलकर किसी से रूमाल ले भी लें तो उसे याद से वापस लौटा दें।

सुई भले ही छोटी सी होती है, लेकिन इसे लेने के प्रभाव उतने ही घातक हो सकते हैं। यह आपके जीवन में नकारात्मकता लेकर आती है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में संकट आ सकते हैं। आपके पार्टनर से आपके संबंधों में खटास आ सकती है। इतना ही नहीं यह आर्थिक संकट का कारण भी बन सकता है।    

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...