Gift Vastu Tips: रिश्तों में प्रेम, विश्वास और मेलजोल बरकरार रखने के लिए विशेष आयोजनों में उपहार देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जन्मदिन, वर्षगांठ से लेकर विवाह जैसे कार्यक्रमों में स्नेह व प्रेम स्वरूप भेंट में उपहार दिए जाते हैं। आधुनिक समय के इस दौर में आजकल उपहारों का प्रचलन भी बढ़ गया है। उपहार देते समय सभी चाहते हैं कि हमारा गिफ्ट सबसे अच्छा व सुंदर हो। अधिकतर लोग उपहार में मूर्ति, पेंटिंग, घड़ी व तस्वीरें आदि चीजें देना पसंद करते हैं। लेकिन, शास्त्रों में उपहार देते समय कुछ बातों का ध्यान में रखने के लिए कहा गया है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपहारों के बारे में बताया गया है, जिनका लेनदेन करना अशुभ माना जाता है। कुछ उपहार घर लाने से दरिद्रता आती है। वहीं, कुछ उपहार देने से घर की सुख—शांति चली जाती है। अशुभ उपहारों से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है, जिससे घर में तनाव का माहौल बन जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपहारों के बारे में बताएंगे जो वास्तु नियमों के अनुसार देना व लेना शुभ नहीं होता है।
तस्वीर

उपहार में सबसे ज्यादा तस्वीरें देने का प्रचलन हैं। लोग मूर्ति और तस्वीरें गिफ्ट्स में देते हैं। लेकिन, तस्वीरों को उपहार में देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ तस्वीरें तोहफे में देना अशुभ मानी जाती है। वास्तु नियमों के अनुसार, शेर, बाघ चीता आदि जानवरों की तस्वीरें या मूर्तियां उपहार में ना तो लेनी चाहिए ना ही देनी चाहिए। इससे घर परिवार के लोगों में कलह उत्पन्न होता है। इसी तरह डूबते सूरज की फोटो भी किसी को भेंट नहीं करनी चाहिए, ना ही उपहार में लेनी चाहिए। इससे घर की सुख—समृद्धि जा सकती है और जीवन आर्थिक परेशानियों में उलझ जाता है।
नुकीली चीजें, घड़ी, रूमाल

उपहार में कभी भी चाकू, छुरी जैसी नुकीली चीजें भी नहीं देनी चाहिए। अगर किसी ने आपको ऐसी चीजें उपहार में दी है तो तुरंत उनको घर से बाहर कर देना चाहिए। नुकीली चीजों के उपहार से घर में आर्थिक तंगी आती है और जीवन में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसी तरह लोग उपहार में घड़ी, रूमाल और चमड़े की चीजें भी देना पसंद करते हैं, लेकिन इनको देना या देना शुभ नहीं माना गया है। वास्तु नियमों के अनुसार, घड़ी, रूमाल, बेल्ट, पर्स या चमड़े की चीजें गिफ्ट करना या लेना नहीं चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच ईष्या का भाव पैदा होता है। जिस वजह से घर की रौनक समाप्त हो सकती है। वहीं, कई बार ऐसे तोहफे भी देते हैं, जिनके साथ में साबुन भी होती है। ऐसे उपहार भी शास्त्रों के अनुसार शुभ नहीं होते हैं। ऐसे गिफ्ट देने से रिश्ते में खटास पैदा होने लगती है जिस वजह से दोनों के बीच विवाद हो जाता है।
यह भी पढ़ें: मंदिर में जल का पात्र रखने का क्या है धार्मिक कारण? जानें इसके लाभ: Home Temple Vastu Tips
