Overview:
लेन-देन की आदत अच्छी है, लेकिन कई बार यह आदत आपकी हानि भी करा सकता है। क्योंकि वास्तु शास्त्र की माने तो किसी के घर से छतरी, चप्पल, बर्तन आदि जैसी चीजें नहीं लानी चाहिए।
Vastu Tips: घर पर सारा सामान मौजूद होने के बाद भी कई बार ऐसा होता है कि हमें अचानक ही कुछ चीजों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में हम अपने आस-पास या पास-पड़ोस में ही इन चीजों को सबसे पहले मांगते हैं जोकि गलत भी नहीं है, क्योंकि कहा भी जाता है कि मुश्किल वक्त में पड़ोसी ही एक दूसरे की सहायता करते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जाता है, जोकि दूसरों से मांगने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखने पर घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
लेकिन जाने-अनजाने में की गई गलती से कई बार नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इन्हीं में एक है दूसरों से मांगी गई चीजें। इसलिए वास्तु अनुसार जान लीजिए कि वह कौन सी चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी दूसरों के घर से नहीं लाना चाहिए या नहीं मांगना चाहिए चाहे फिर कितनी भी जरूरत क्यों ना हो। अगर आप ये चीजें दूसरों के घर से लाते हैं तो इससे केवल आपको नुकसान ही होगा।
दूसरों के बर्तन बन सकते हैं परेशानी का कारण

पड़ोसियों में बर्तनों का लेन-देन भी खूब होता है। कई बार हमें कुछ व्यजंन किसी को देना होता है तो हम घर के बर्तन में देते हैं और सामने वाला भी ठीक ऐसा ही करता है। लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो दूसरों के घर का पुराना या टूटा-फूटा बर्तन कभी भी अपने घर न लाएं। क्योंकि ऐसे बर्तनों से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है औ तमाम परेशानियों का कारण भी बनती है।
दूसरों के जूते-चप्पलों से बनाएं दूरी

अगर आप किसी रिश्तेदार के घर जाएं या फिर कोई आपके घर आए तो आपको उनके चप्पलों को पहनने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पैरों से ही सबसे पहले नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में जब आप किसी व्यक्ति के चप्पलों को पहनते हैं तो जाने-अनजाने में उनकी नकारात्मकता आपके भीतर प्रवेश कर जाती है। इसलिए हो सके तो दूसरों के चप्पल पहनने से दूरी बनाएं।
इन चीजों से छिन सकती है खुशियां

कई बार लोग दूसरों के घर का पुराना फर्नीचर भी अपने घर पर ले आते हैं, जोकि बहुत ही गलत आदत है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक दूसरों के घर के पुराने फर्नीचर का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसका कारण यह है कि, जब आप दूसरों के घर के पुराने फर्नीचर लाते हैं तो इसके साथ नकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर पर चली आती है, जोकि गंभीर वास्तु दोष का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
छतरी से बदल जाती है ग्रहों की स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों के घर से छाता भी नहीं लाना चाहिए। अगर जरूरत पड़ने पर आपको छतरी लेनी पड़ी भी तो काम होने के बाद उसे जरूर लौटा दें। क्योंकि दूसरों का छाता रखने पर कुंडली में ग्रहों की स्थिति बदल सकती है और इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इसके दूसरों के घर से केवल ऐसी ही चीजें लाएं जिनका संबंध सकारात्मक ऊर्जा से हो।
