Overview:
अगर आप मात्र दो सप्ताह में अपना वजन कम करना चाहते हैं और चेहरे पर चमक चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट से चीनी को दूर करना होगा। इसके कई शानदार रिजल्ट आपको मिलेंगे।
Sugar Cut Diet: क्या 14 दिन में आपकी कायापलट हो सकती है? आपका पेट अंदर जा सकता है और चेहरा पतला हो सकता है? चेहरे से एक्ने गायब हो सकती है और आंखों के नीचे से सूजन कम हो सकती है? आप में से अधिकांश लोग इसे असंभव कहेंगे। लेकिन हार्वर्ड स्टैनफोर्ड के एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने एक ऐसा आसान तरीका बताया है जिससे ये सब मात्र 14 दिनों में संभव हो सकता है। खास बात है कि इसके लिए आपको न ही किसी दवा की जरूरत है और न ही एक्सरसाइज की। यह कमाल आप सिर्फ एक चीज को छोड़कर ही कर सकते हैं। कैसे होगा ये चमत्कार आइए जानते हैं।
Also read: घर पर ऐसे बनाएं 1200 रुपए लीटर वाला ब्लैक वाटर, इसे पीने के हैं बहुत फायदे: Homemade Black Water
इस एक चीज को करें डाइट से दूर

पिछले दिनों हार्वर्ड स्टैनफोर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एमडी एमपीएच डॉ. सौरभ सेठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील शेयर कर लोगों को बताया है कि कैसे वे मात्र दो सप्ताह यानी 14 दिन में अपना काफी वजन कम कर सकते हैं। डॉ.सेठी के अनुसार ऐसा संभव होगा चीनी का सेवन बंद करने से। जी हां, अगर आप दो सप्ताह तक चीनी को अपनी डाइट से बिलकुल हटा देंगे तो आपको कई शानदार रिजल्ट नजर आ सकते हैं। डॉ. सेठी के अनुसार उन्होंने अपने कई मरीजों में यह बदलाव देखे हैं। चीनी छोड़ने से उनके लिवर और आंतों की सेहत में काफी सुधार नजर आया। इसी के साथ कई अन्य फायदे भी नजर आए।
तेजी से घटेगा वजन
करीब 14 दिनों तक चीनी का सेवन बिलकुल बंद करने से आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। दरअसल, चीनी में काफी कैलोरी होती है। जब आप इसे खाना छोड़ते हैं तो आप एक्स्ट्रा कैलोरी से बचते हैं और वजन तेजी से कम होता है। यह आपके लिवर का फैट भी कम करता है। इसका असर आपके शरीर पर नजर आने लगता है। आपके पेट की चर्बी घटती है। साथ ही चेहरा से भी फैट कम होता है और वो नेचुरल शेप में नजर आने लगता है।
सुधर जाएगा पाचन तंत्र
चीनी का ज्यादा सेवन आंतों की सेहत को प्रभावित करता है। इसके कारण सूजन, गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जब आप दो सप्ताह तक चीनी का सेवन नहीं करेंगे तो आपके पाचन तंत्र में सुधार होगा। इससे हेल्दी गट माइक्रोबायोम बढ़ता है और पेट संबंधी समस्याएं अपने आप दूर होने लगती हैं।
निखर जाएगा चेहरा
चीनी और स्किन प्रॉब्लम्स के बीच गहरा कनेक्शन है। चीनी के ज्यादा सेवन से आपको स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह मुंहासों और सूजन का कारण भी बनती है। लेकिन जब आप चीनी का सेवन बंद करेंगे तो ये सभी परेशानियां अपने आप खत्म होने लगेंगी। एक्ने, मुंहासे दूर होंगे। आपके चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।
सूजन से मिलेगी राहत
आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आंखों के नीचे सूजन रहती है। ऐसा वाटर रिटेंशन के कारण होता है। चीनी इस परेशानी को और बढ़ाती है। जब आप चीनी का सेवन बंद करेंगे तो यह सूजन अपने आप दूर हो जाएगी।
