डाइटिंग के डर से नहीं घटा पाती हैं वजन, ये 6 बिना डाइट वाली टिप्स करेंगी मदद: Weight Loss without Diet
Weight Loss without Diet

ये 5 टिप्स तेज़ी से घटाएंगी आपका वजन, डाइट की नहीं पड़ेगी जरुरत

कई बार ऐसे लोग ये सोच कर निराश हो जाते हैं की वो खाना नहीं छोड़ सकते तो वजन कैसे कम कर पाएंगे।

Weight Loss without Diet: ऐसे कितने ही लोग हैं जो वजन कम करने के बारे में सोचते तो हैं लेकिन जब बात आती है डाइटिंग करने की तो वो इस बारे में सोचना भी छोड़ देते हैं। जिसे खाने से बेहद प्यार हो वो खाना छोड़ने के बारे में सोच ही नहीं सकता है। कई बार ऐसे लोग ये सोच कर निराश हो जाते हैं की वो खाना नहीं छोड़ सकते तो वजन कैसे कम कर पाएंगे। लेकिन आज हम आपके साथ कुछ ऐसे आसान टिप्स शेयर करेंगे जिन्हें फॉलो करने के बाद आप आसानी से वजन कम कर पाएंगे और इसके लिए आपको डाइटिंग की भी जरुरत नहीं होगी।

जरुरत होगी तो सिर्फ घर का बना हेल्दी खाना खाने की।

Weight Loss without Diet
Warm water

गरम पानी से यहां मतलब है गुनगुने से थोड़ा ज्यादा गर्म। जिसे आप आराम से सिप सिप कर के पी सकें। ना ही ऐस अपनी आपका गाला जलाएगा और ना ही गाला सूखेगा। इसे फॉलो करना आसान है। अगर आप एक पूरे दिन में 12 गिलास पानी पीते हैं तो उसमे से 4 गिलास पानी गरम पिए और बाकी नार्मल। ये पानी तब और फायदा करेगा जब आप सुबह खाली पेट इसे लें दिन और रात के खाने के बाद भी इसे ही पिएं।

Healthy food
Healthy food

अगर आप तेज़ी से वजन घटना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बाहर का खाना बंद करना होगा। जिस तरह का खाना आप पसंद करते हैं, अपने घर पर बना कर खाएं। घर पर भी तेल मसाले आदि का बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना करें। कम तेल में अच्छा खाना आसानी से बनाया जा सकता है। घर का बना खाना साफ़ सुथरा भी होगा, स्वादिष्ट और सेहतमंद भी।

Avoid junk food
Avoid junk food

आजकल मार्किट में ना जाने कितने ही तरह के जंक फ़ूड आ गए हैं। जो देखने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं की शायद ही कोई इन्हें खाने से खुद को रोक पाए। इस तरह के जंक फ़ूड में ना जाने किस तरह के तेल मसाले आदि का उपयोग किया जाता है। साथ ही इसमें काफी मात्रा में फैट होता है जो पूरी तरह से हमारे शरीर का दुश्मन होता है। महीने में एक बार ही इसे खाएं और वो भी घर पर बना कर। घर पर आप इसे काफी हेल्दी तरीके से भी बना सकते हैं।

Cut sugar
Cut sugar from your diet

चीनी एक बहुत ज्यादा हाई कैलोरी वाला फ़ूड है। इसके सेवन से वजन तेज़ी से बढ़ता है। चीनी छोड़ देने से आपकेशरीर में काफी बदलाव आने लगेंगे। ब्लड शुगर कण्ट्रोल में आ जाएगा। धीरे धीरे आपके डाजेस्टिव में सुधार होने लगेगा। आपको ब्लोटिंग कब्ज और पेट की सभी परेशानियों से राहत मिलेगी और साथ साथ आपका मेटाबोलिज्म भी बढ़ेगा जिसकी वजह से आप तेज़ी से वजन घटने में कामयाब हो जाएंगे।

Evening walk
Evening walk

नियमित रूप से वॉक करें।कभी तेज़ कभी धीमे और कभी हलकी फुलकी रनिंग करने से वजन धीरे धीरे घटने लगता है। अगर आप अभी शुरुआत कर आरहें हैं तो धीरे धीरे अपना टाइम बढ़ाएं और इस तरह आप जल्दी ही वजन कम कर पाएंगे। सुबह और शाम की वॉक काफी फायदेमंद होती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...