Chia Seeds water
Chia Seeds water

चिया सीड्स ही नहीं, इसका पानी भी है सेहत के लिए जबरदस्त

Chia Seeds Water : चिया सीड्स का पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Chia Seeds Water : चिया सीड्स स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन इसका पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक के लिए लाभकारी है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं चिया सीड्स का पानी पीने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

Also read: शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर सकती हैं ये चीजें, तुरंत हो जाएं सावधान

Chia Seeds
Chia Seeds

चिया सीड्स में भरपूर फाइबर होता है जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और भूख को नियंत्रित करता है। इससे अनावश्यक खाने की आदतों पर काबू पाने में मदद मिलती है। ये शरीर में फैट बर्निंग को बढ़ावा देते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं, जिससे वजन घटाने में सहारा मिलता है।

फाइबर से भरपूर होने के कारण चिया सीड्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। ये कब्ज की समस्या को कम करते हैं और आंतों को साफ करने में सहायक होते हैं। चिया सीड्स का पानी पेट में अच्छे बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है, जिससे पाचन सुधारता है।

चिया सीड्स में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। रोजाना चिया सीड्स का पानी पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

Strong Bones
Strong Bones

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिल को स्वस्थ रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

चिया सीड्स में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर में अचानक उछाल नहीं आता।

Diabetes
Diabetes

चिया सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है।

एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच चिया सीड्स डालें।
इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सीड्स पानी को सोख लें और जैली जैसे हो जाएं।
इसके बाद आप इस पानी को पी सकते हैं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए नींबू का रस या शहद मिला सकते हैं।

चिया सीड्स का पानी रोजाना सुबह पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और आप जल्द ही इसके सकारात्मक प्रभाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह परेशानी पहले से हो रही है, तो इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...