पेट कम करने के लिए महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान: Tips to Lose Belly Fat
पेट कम करने के लिए महिलाएं इन टिप्स की मदद ले सकती है।
Tips to Lose Belly Fat: आजकल महिलाओं में बैली फेट की समस्या आम हो गई है। इन चीजों का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल, हार्मोनल असंतुलन और शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना है। लेकिन वजन बढ़ने से महिलाओं में रोगों का भी जोखिम बढ़ जाता है। जब शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होने लगती है, तो ऐसे में शरीर में मौजूद एनर्जी ठीक तरीके से वर्क नही कर पाती है। इसकी वजह से शरीर में फैट जमा होने लगता है। अब इन सभी चीजों से वजन तो बढ़ता ही है। साथ ही थायराइड, डायबिटीज, हृदय रोग होने का डर बना रहता है। महिलाएं वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो करती है। इससे वेट तो कम होता है, लेकिन जमी हुई जिद्दी चर्बी कम नही होती है। ऐसे में महिलाएं काफी ज्यादा तनाव में रहती है। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ टिप्स बताने वाले है, जो आपको वजन कम करने में काफी मदद करता है।
Also read: वजन घटाने के लिए चिवड़ा से बनाएं ये 3 स्वादिष्ट रेसिपी
एक्सरसाइज करें

वजन कम करने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप जिम जाकर एक्सरसाइज कर सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो योगा का अभ्यास कर सकते है। साथ ही 30- 40 मिनट की वॉक भी कर सकते है। ध्यान रहें एक्सरसाइज जरूर करें। इससे कैलोरी जल्दी बर्न करने में मदद मिलती है।
गर्म पानी में सेवन करें

सुबह उठकर रोजाना गुनगुना पानी का सेवन जरूर करें। साथ ही पूरा दिन भी गुनगुना पानी ही पीएं। ऐसा करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन तेजी से घटता है।
हर्बल चाय पीएं

खाना खाने के बाद हर्बल चाय जरूर पीएं। कैमोमाइल टी, ग्रीन टी, सौंफ, दालचीनी या फिर जीरा की चाय पी सकते है। ये भोजन को पचाने में मदद करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। ऐसा करने से आप वजन काफी हद तक कम कर सकते है।
प्रोटीन युक्त आहार लें

प्रोटीन रिच आहार सेवन जरूर करें। डाइट में कार्ब्स और फैट्स जरूर शामिल करें। साथ ही संतुलित आहार जरूर लें। ये वजन तेजी से घटाने में मदद करता है। ध्यान रहें रोटी और चावल की तुलना में, फल, सब्जियां और सलाद का सेवन ज्यादा मात्रा में करें।
अच्छी नींद लें

वजन कम करने के लिए प्रर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद से शरीर को रिकवरी में काफी हद तक मदद मिलती है।
