गोवर्धन पूजा पर भूल से भी न करें ये 8 गलतियां: Gowardhan Puja Mistakes
गोवर्धन पूजा करते वक्त गलतियों को करने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन किस-किस बात का ध्यान रखना है।
Govardhan Puja Mistakes: दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा 1 नवंबर यानी रविवार को है। इस पूजा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने की थी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व पर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा में गाय माता की पूजा करने की भी परंपरा है। इस दिन पूजा करते वक्त गलतियों को करने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन किस-किस बात का ध्यान रखना है।
Also read: बच्चा बार-बार हो रहा है बीमार, तो अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स
गोवर्धन पूजा कब है?

इस बार प्रतिपद तिथि 01 नवंबर 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट से लग रही है, जो अगले दिन 2 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगी इसलिए उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 02 नवंबर 2024 को की जाएगी।
गोवर्धन पूजा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

- घर में सभी लोगों को गोवर्धन पूजा एक साथ करनी चाहिए क्योंकि अलग-अलग पूजा करने को बेहद अशुभ माना जाता है।
- गोवर्धन की पूजा में भगवान कृष्ण के साथ गायों को भोग लगाना नहीं भूलना चाहिए।
- न सिर्फ गोवर्धन पूजा वाले दिन बल्कि अन्य दिनों में भी गाय, पौधों, जीव-जंतु आदि को न सताएं और न ही कोई नुकसान पहुंचाएं।
- गोवर्धन पूजा वाले दिन मांस मदिरा का सेवन न करें क्योंकि ऐसा करने से जीवन में अशांति फैल सकती है।
- गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं तो साफ-सुथरे कपड़े की पहनें। गोवर्धन पूजा के दिन गंदे कपड़े पहनकर पूजा करना बेहद अशुभ माना जाता है।
- गोवर्धन की परिक्रमा हमेशा नंगे पैर करनी चाहिए। इसके अलावा अगर आपने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा शुरू करने के बाद कभी भी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।
- इस दिन गलती से भी काले रंग के कपड़े न पहनें। आप गोवर्धन पूजा वाले दिन पीले या नारंगी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।
- गोवर्धन पूजा हमेशा खुली जगह जैसे घर के आंगन, बालकनी या छत में ही करें। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
