इन संकेतों को महिलाएं भूलकर भी न करें नज़रअंदाज हो सकती है खराब एग क्वालिटी
कम उम्र में ही महिलाएं अब फर्टिलिटी की कई तरह की समस्या से जूझ रही है जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को खराब एग क्वालिटी की है। जिसकी वजह से ही वो कंसीव नहीं कर पाती है, गर्भपात होने के खतरे सामने आते है। खराब एग क्वालिटी महिलाओं को कई तरह के संकेत पहले से देता है अगर हम समय रहते इन संकेतों को जान लें तो इसे बूस्ट भी कर सकते है लेकिन बात इन संकेतों को समझने की भी है।
Bad Eggs Quality Symptoms: आज के समय में हर इंसान किसी न किसी बीमारी का शिकार है तो इसमें महिलाएं कहा पीछे रह सकते है। महिलाओं में होने वाली बीमारियाँ भी इन दिनों मानों आम सी हो गयी है। ये सब केवल हमारे खान पान की कमी, खराब लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से ही है। आप किसी भी अस्पताल में किसी भी गायनोकॉलोजिस्ट के पास जाओ तो आप पाओगे कि कम उम्र में ही महिलाएं अब फर्टिलिटी की कई तरह की समस्या से जूझ रही है जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को खराब एग क्वालिटी की है। जिसकी वजह से ही वो कंसीव नहीं कर पाती है, गर्भपात होने के खतरे सामने आते है। खराब एग क्वालिटी महिलाओं को कई तरह के संकेत पहले से देता है अगर हम समय रहते इन संकेतों को जान लें तो इसे बूस्ट भी कर सकते है लेकिन बात इन संकेतों को समझने की भी है। तो चलिए जानते है ऐसे कौन से संकेत है जो बताते है कि आपकी एग क्वालिटी खराब हो रही है।
Also read: घंटों रगड़ने पर नहीं निकल रहा है शर्ट का जिद्दी दाग? अपनाएं ये ईजी हैक्स
खराब लाइफस्टाइल

महिलाओं के अंदर एग का निर्माण महिलाओं में पैदा होने वाले हारमोंस पर निर्भर करता है। महिला यदि एक्टिव है और उसके अदर हारमोंस बैलेंस है तो उसके एग में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखेगी लेकिन आज के ख़राब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, शराब आदि के सेवन से महिलाओं में हारमोंस डिस्टर्ब होते है जिसकी वजह से ही आपकी एग क्वालिटी डाउन होने लगती है।
पीरियड्स में अनियमितता

आगर आपके पीरियड्स अनियमित रूप से आ रहे है तो ये भी संकेत है कि आपके एग की क्वालिटी खराब हो रही है। पीरियड्स में अनियमितता शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है। वहीं ये हार्मोनल बदलाब शरीर में अत्यधिक स्ट्रेस लेने, शरीर का बहुत ज्यादा वजन होने की वजह से भी हो सकता है। अगर आपके पीरियड्स भी अनियमित है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अनियमित ओव्यूलेशन
ओव्यूलेशन में नियंत्रता का नहीं होना भी खराब एग क्वालिटी होने का ही संकेत है। हालांकि ओव्यूलेशन 1,2 दिन आगे पीछे हो सकता है लेकिन अगर यह अनियमित रूप से हर बार हो रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी जरुरी है।
उम्र
महिलाओं में एग क्वालिटी महिला की उम्र पर भी निर्भर करती है आमतौर पर 35 साल तक की उम्र तक महिलाओं की एग क्वालिटी सही रहती है उसके बाद इसमें गिरावट आने लगती है। इसलिए सही उम्र में ही बच्चे प्लान करने की कोशिश करें।
कंसीव करने में परेशानी

शादी के बाद आप कंसीव करना चाह रहे है और 6 महीने से 1 साल तक लगातार कोशिश के बाद भी अगर आप कंसीव नहीं कर पा रहे है तो आपके एग क्वालिटी में कुछ परेशानी हो सकती है इसलिए सही समय पर डॉक्टर से मिलें।
बार बार गर्भपात होना
अगर आप कंसीव तो कर पा रही है लेकिन किसी वजह से आपका बार बार गर्भपात हो रहा है तो ये भी खराब एग क्वालिटी का संकेत है। ज्यादातर खराब क्वालिटी के अंडे क्रोमोसोमल अस्मान्याताओं को बढ़ावा देते है जिसकी वजह से गर्भपात होने का जोखिम ज्यादा रहता है।
प्रोजेस्टेटोन हार्मोन की कमी
महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेटोन हार्मोन बनता है जो महिला को कंसीव करने और गर्भ को सुरक्षित रखने में अहम् भूमिका निभाता है। आमतौर पर ओव्युलेशन के बाद महिला के शरीर में इस हार्मोन का बढ़ना शुरू हो जाता है लेकिन आपके शरीर में इसका स्तर कम है तो ये भी खराब एग क्वालिटी का एक संकेत है।
