Chana Benefits: चने का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। चने में काफी सारे पौष्टिक तत्व होते है जैसे आयरन, फोलेट, प्रोटीन और कार्ब्स आदि। एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको एक संतुलित आहार में चनों को जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आपके शरीर की पौष्टिक जरूरतें पूरी हो सकें लेकिन बहुत से लोगों को इस बात में दुविधा रहती है की उन्हें चने किस तरह खाने चाहिए? क्या चने को भिगो कर खाना ज्यादा हेल्दी रहता है या फिर भुने हुए चने का सेवन करना है ज्यादा फायदेमंद। तो आइए जान लेते हैं।
भिगोए हुए काले चने के फायदे : अगर आप चने को भिगो कर खाते हैं तो चने अंकुरित हो जाते हैं और इनमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे रूप में जिम जाने वाले लोग इनका सेवन कर सकते हैं। यह मसल्स के लिए काफी लाभदायक होते हैं। भिगोए हुए चने का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है और कॉलेस्ट्रॉल भी।
भुने हुए चने खाने के लाभ : भुने हुए चने को लोग सर्दियों में ज्यादा खाना पसंद करते हैं। यह सर्दी और जुखाम में आपको काफी फायदा पहुंचाता है। अगर आप थायराइड या फिर शुगर के मरीज हैं तो आप को इस चने का सेवन जरूर करना चाहिए और आपको इसके बेहद अधिक लाभ प्राप्त होंगे। जो लोग अपने आप को ज्यादा स्ट्रांग बनाना चाहते हैं वह इनका सेवन कर सकते हैं। हालांकि पतले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
दोनों ही चने आपके लिए लाभदायक हैं। आप चाहें तो समय समय पर दोनों खा सकते है जैसे भिगोए हुए चने को आप ब्रेकफास्ट के रूप में खा सकते हैं और वहीं भुने हुए चने को आप एक स्नैक के रूप में खा सकते है। दोनों का ही स्वाद भी काफी अच्छा होता है और शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे मरीज भी डॉक्टर से पूछ कर इनका सेवन आसानी से कर सकते हैं।
Also read: जान लीजिए काले चने खाने का सही समय: Black Chana Nutrition
