protein
Protein Rich Snacks

High Protein Foods: प्रोटीन का हमारे शरीर में क्या रोल होता है यह तो शायद बताने की भी जरूरत न हो। एक हेल्दी और संतुलित मील बनाने के लिए आपको अपने खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें भी रखनी होंगी। प्रोटीन आपकी मसल्स को मजबूत बनाने में और आपके शरीर को चार्ज रखने में मदद करता है। प्रोटीन की कमी पूरी होने से न केवल आपके शरीर को बल्कि स्किन और बालों को भी लाभ मिलता है। प्रोटीन का सेवन करने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है और आपको अधिक भूख भी नहीं लगती है। आइए जान लेते हैं प्रोटीन के कुछ स्रोत जिन्हें सुपर फूड माना जाता है।

Also read: दिवाली हैंगओवर के बाद शरीर को ऐसे करें डिटॉक्स

अंडा : अंडा आसानी से उपलब्ध होने वाला एक हाय प्रोटीन फूड है जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। अंडे में प्रोटीन के साथ साथ अन्य पौष्टिक तत्व भी होते हैं। एक बड़े साइज के अंडे में लगभग 6.3 ग्राम प्रोटीन होता है।
बादाम : बादाम जैसे नट प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। यह केवल आपको प्रोटीन ही नहीं बल्कि अन्य पौष्टिक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन ई, मैंगनीज़ और मैग्नेशियम आदि भी प्रदान करते हैं। 28 ग्राम बादाम से आपको 6 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।
चिकन ब्रेस्ट : अगर आप नॉन वेज हैं तो आप चिकन ब्रेस्ट का सेवन करके अपनी प्रोटीन की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। इससे आपको जिंक, सेलेनियम, विटामिन बी भी मिलते हैं। एक आधी चिकन ब्रेस्ट में 26.7 ग्राम प्रोटीन होता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स : डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर और दही भी प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत होते है। यह आपको कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन बी2 की जरूरतें भी पूरी कर सकते हैं।
दाल : शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत दाल होती हैं। यह आपको प्रोटीन के साथ साथ फाइबर, फोलेट और मैग्नेशियम भी देती है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...