Sibling Friendship Benefits
Sibling Friendship Benefits Credit: Istock

Platonic Friendship: वीकेंड पर कॉफी पीने, मूवी देखने या फिर घूमने के लिए किसी दोस्‍त की जरूरत सभी को होती है। ऐसे में हमें ऐसा दोस्‍त याद आता है जो हमारे बेहद करीब होता है। ये दोस्‍त बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड नहीं होता लेकिन उससे कम भी नहीं होता। इस दोस्‍ती को प्‍लेटोनिक फ्रेंडशिप कहा जाता है। ऐसा दोस्‍त हर किसी की जिंदगी में होता है लेकिन कई बार दोस्‍ती के बीच प्‍यार जन्‍म लेने लगता है। प्‍लेटोनिक फ्रेंड के साथ रोमांटिक केमिस्‍ट्री की पहचान करना बेहद मुश्‍किल होता है, लेकिन कुछ ऐसे संकेत हैं जिनसे आप इसकी पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

क्‍या है प्‍लेटोनिक फ्रेंड

क्‍या है  प्‍लेटोनिक दोस्‍ती
What is a platonic friend?

प्‍लेटोनिक फ्रेंड की दोस्‍ती बहुत प्‍योर होती है। यौन और रोमांटिक भावनाओं के बिना एक विशेष संबंध जो आमतौर पर तब विकसित होता है, जब आप 24 घंटे किसी के साथ रहते हैं और अपनी हर बात व चीजों को एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। ऐसी दोस्‍ती को प्‍लेटोनिक फ्रेंडशिप कहते हैं। इसमें दोस्‍तों के बीच गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड जैसा प्‍यार नहीं होता लेकिन दोनों एक दूसरे की भावनाओं और कमजोरियों की कद्र करते हैं।

Also Read: देवर के साथ होती है नोक-झोंक? रिश्ते में ऐसे लाएं मिठास: Devar-Bhabhi Relationship Tips

इन संकेतों से करें रोमांटिक केमिस्‍ट्री की पहचान

आई कॉन्‍टेक्‍ट

आई कॉन्‍टेक्‍ट किसी से संपर्क स्‍थापित करने का एक बेसिक मंत्र है। लेकिन जब प्‍लेटोनिक फ्रेंड्स की बात आती है तो आमतौर पर हम एक निश्चित सीमा का पालन करते हैं। लेकिन यदि दोस्‍त आपको लगातार देखता रहे और मुस्‍कुराता रहे तो ये रोमांटिक केमिस्‍ट्री का संकेत माना जा सकता है। लगातार आई कॉटेंक्‍ट बनाए रखना अक्‍सर गहरी भावनाओं को प्रकट करता है। जब आप किसी में रोमांटिक रुचि रखते हैं, तो आप आमतौर से नजरें मिलकार बनाएं रखने की कोशिश करते हैं।

फिजिकल टच

फिजिकल टच एक शक्तिशाली संकेत है अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने का। दोस्‍ती में पीठ पर हाथ रखना या तेजी से गले लगाना सामान्‍य होता है लेकिन जब स्‍पर्श बार-बार होता है और सामान्‍य से थोड़ी देर तक बना रहता है तो ये रोमांटिक केमिस्‍ट्री का संकेत हो सकता है। फिजिकल टच दोस्‍ती और रोमांस के बीच की रेखा अस्‍पष्‍ट कर सकता है। यदि आपका दोस्‍त आपको दोस्‍ती में सामान्‍य से अधिक स्‍पर्श करता है और आपको उसके छूने से पेट में गुदगुदी महसूस होती है तो ये प्‍यार का संकेत हो सकता है।

डीप कन्‍वर्सेशन

क्‍या है  प्‍लेटोनिक दोस्‍ती
Deep conversation

सामान्‍यतौर पर हम अपने प्‍लेटोनिक दोस्‍त से हर राज शेयर करते हैं लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्‍हें सिर्फ गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ ही शेयर किया जाता है। यदि आप या आपका फ्रेंड ऐसी बातों को शेयर करना पसंद कर रहे हैं तो ये रोमांटिक केमिस्‍ट्री का संकेत हो सकता है। इस प्रकार की भावनात्‍मक घनिष्‍ठता अक्‍सर एक मजबूत रोमांटिक बंधन का आधार बनती हैं।

Also Read: ब्रेकअप के बाद नए रिश्ते में कदम रखने से पहले खुद में लाएं ये 5 बदलाव: Relationship after Breakup

हर चीज नोटिस करना

जब आप किसी में रोमांटिक रूप से रुचि रखते हैं, तो आप उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजों को नोटिस करने लगते हैं। उनका पसंदीदा खाना, कपड़े पहनने का स्‍टाइल, आंखों का रंग या बोलने का तरीका आप की नजर हर एक चीज पर होती है। अगर आप अपने दोस्‍त के व्‍यवहार, आदतें, पसंद और नापसंद पर अधिक ध्‍यान देते हैं तो आपकी दोस्‍ती सामान्‍य से अधिक हो सकती है। ये एक रोमांटिक केमिस्‍ट्री का संकेत हो सकता है।