देवर के साथ रिश्ते में मिठास घोलें इन टिप्स से
अगर आपके देवर के साथ आपके रिश्ते में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया है तो आप इन टिप्स की मदद से अपने रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकती हैंI
Devar-Bhabhi Relationship Tips: देवर-भाभी का रिश्ता सबसे अनोखा रिश्ता होता हैI कभी देवर-भाभी एकदूसरे के अच्छे दोस्त होते हैं, तो कभी छोटी सी बात पर एकदूसरे से झगड़ भी लेते हैंI लेकिन अगर इस रिश्ते को थोड़ी समझदारी से निभाया जाए, तो इस रिश्ते से प्यारा कोई भी रिश्ता नहीं हैI अगर आपके देवर के साथ आपके रिश्ते में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया है तो आप इन टिप्स की मदद से अपने रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकती हैं और देवर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बना सकती हैंI
Also read: क्या देवर भाभी दोस्त हो सकते हैं
रिश्ते में ईगो को रखें दूर

देवर-भाभी का रिश्ता खास होता है, इसलिए आप अपने इस प्यारे रिश्ते में ईगो को कभी ना लाएंI कभी भी ऐसा ना सोचें कि आप तो भाभी हैं, आप क्यों अपने देवर को सॉरी कहेंगी और ना ही इस बात की शिकायत अपने पति से करने लग जाएँI अगर आपकी गलती है तो आप सॉरी बोलने में बिलकुल भी देर ना करें, क्योंकि आपके इस नोक-झोंक से घर का माहौल तो खराब होता ही हैI साथ ही घर के बाकी सदस्य भी आपकी इस बचकानी हरकतों से परेशान हो जाते हैंI
बात-बात पर देवर को तानें ना मारें

देवर-भाभी का रिश्ता मस्ती-मजाक वाला होता है, लेकिन इसका यह बिलकुल भी मतलब नहीं है कि आप अपने देवर को हर छोटी-छोटी बात पर तानें मारेंI अगर आप हर बात पर ऐसा करती हैं तो आपका ऐसा करना आपके देवर को अच्छा नहीं लग सकता है और वे कभी आपको कुछ ऐसा कह दें जो सुनकर आपको भी अच्छा ना लगेI इसलिए आप अपनी तरफ से इस रिश्ते की गरिमा को हमेशा बना कर रखने की कोशिश करेंI
देवर पर किसी तरह का रोक-टोक ना करें

जब एक घर में कई लोग रहते हैं तो थोड़ी दिक्कतें तो आती ही हैंI ऐसे में आप हर बात को प्रॉब्लम की तरह ना देखें और ना ही इन बातों को लेकर देवर पर किसी तरह का रोक-टोक लगाने की कोशिश करेंI अगर आप देवर पर रोक-टोक लगाएंगी तो उन्हें भी आपके साथ रहना अच्छा नहीं लगेगा और आप दोनों के रिश्ते में कभी भी मिठास नहीं आ पाएगीI इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप अपनी तरफ से सबको खुश रखेंI
देवर को सरप्राइज देकर करें खुश

अगर आप अपने देवर के साथ अपने रिश्ते में मिठास लाना चाहती हैं तो समय-समय पर अपने देवर को सरप्राइज देते रहेंI आपके ऐसा करने पर आपके देवर को यह एहसास होगा कि भाभी उनका कितना ध्यान रखती हैं और वे भी आपके लिए स्पेशल प्लान जरूर करेंगेI
देवर की लाइफ में ताकाझांकी ना करें

अगर आप हर बात को लेकर देवर की लाइफ में ताकाझांकी करेंगी तो आपका ऐसा करना उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आएगाI इस बात को लेकर आप दोनों के बीच नोक-झोंक होना तय है, इसलिए कोशिश करें कि देवर की पर्सनल लाइफ में बहुत ज्यादा घुसने की कोशिश ना करेंI अगर वे खुद से आपको कुछ बताएं तो उसमें उनकी मदद जरूर करेंI
