Probiotic
Probiotic Food Credit: Istock

हमारी गट हेल्‍थ को बनाए रखने में प्रोबायोटिक का अहम रोल होता है। प्रोबायोटिक लाइव बैक्‍टीरिया होते हैं जो शरीर के लिए बेहद आवश्‍यक माने जाते हैं। ये पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखने का काम करते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्‍याओं से निजात मिल सकती है। प्रोबायोटिक सिर्फ कैप्‍सूल या पाउडर में नहीं आते बल्कि कई भारतीय व्‍यंजनों से हम इसकी पूर्ति कर सकते हैं। अधिकांश लोग प्रोबायोटिक के तौर पर दही का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दही के अलावा ये पनीर और डार्क चॉकलेट में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं अपने गट हेल्‍थ को बनाए रखने के लिए किन प्रोबायोटिक चीजों का सेवन किया जा सकता है।

Also read: लहसुन की चाय बीमारियों को करती है आउट, हमेशा रहते हैं फिट: Garlic Tea Benefits

प्रोबायोटिक के फायदे

प्रोबायोटिक के फायदे
Benefits of probiotic

– प्रोबायोटिक का सेवन करने से डायरिया की रोकथाम कर सकते हैं।

– प्रोबायोटिक मेंटल हेल्‍थ को प्रमोट करता है।

– पाचन संबंधित समस्‍याओं को कम करने में मदद करता है।

– वजन को मेंटेन करने में मदद कर सकता है।

– ये हार्ट हेल्‍थ को बढ़ावा देता है।

इन प्रोबायोटिक चीजों का करें सेवन

अचार

भारतीय व्‍यंजनों का स्‍वाद बढ़ाने में अचार का विशेष महत्‍व है। इसे हर खाने के साथ जोड़ा जा सकता है। अचार लगभग सभी के घरों में बनाया जाता है। आपको बता दें कि अचार में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक होता है। आम, नींबू, मिर्च और अदरक को फर्मेंट करके इसे बनाया जाता है। इसके अलावा आप कोरियन डिश किमची का भी प्रोबायोटिक के रूप में सेवन कर सकते हैं।

ढोकला

जिस प्रकार दही जमने के बाद फर्मेंट हो जाता है उसी प्रकार ढोकला भी नींबू, दही और सोडा डलने के बाद फर्मेंट हो जाता है। ढोकले में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक होता है जो पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों का पेट अधिकतर अपसेट रहता है या कब्‍ज की समस्‍या होती है उन्‍हें इसका सेवन मुख्‍य रूप से करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आपका गट हेल्‍थ भी दुरुस्‍त रह सकता है।

चीज

कच्‍चे पनीर में पर्याप्‍त मात्रा में प्रोबायोटिक होता है। जो आपकी हार्ट, बोन और ओरल हेल्‍थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। चीज में गुड बैक्‍टीरिया होते हैं जो आंत और पाचन तंत्र की प्रकिया में सुधार करते हैं। जो लोग दही खाना पसंद नहीं करते वे कॉटेज चीज का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर में जाकर गुड बैक्‍टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

Also Read: हर सुबह खाली पेट लौंग पानी पाने के हैं बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स, जानिए: Benefits Of Clove Water

छाछ

प्रोबायोटिक के फायदे
buttermilk

गर्मी के दिनों में हम सभी छाछ और लस्‍सी का सेवन करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं छाछ में पर्याप्‍त मात्रा में प्रोबायोटिक होता है। दूध को फाड़कर छाछ बनाया जाता है जो पूरी तरह से फर्मेंट होता है। छाछ में विटामिन और मिनरल होते हैं जो गर्मी के दिनों में बॉडी को एनर्जी देने में मदद करते हैं।

दही

दही प्रोबायोटिक का अहम सोर्स है। दही में अधिक मात्रा में गुड बैक्‍टीरिया होते हैं जो आपकी गट हेल्‍थ को मेंटेन रखने में मदद कर सकते हैं। दही का सेवन पेट दर्द, कब्‍ज और गैस की समस्‍या होने पर भी किया जाता है। दही के नियमित सेवन से पेट की गर्मी को शांत करने में भी मदद मिलती है। गर्मी के दिनों में दही की लस्‍सी और छाछ बनाकर पीने से फायदा होता है।