Makhana Nutrition Values: किसी भी व्रत के दौरान अक्सर लोग मखाना खाते हैं। इसे कमल के बीज या फॉक्स नट्स भी कहा जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इसका सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कम कैलोरीज वाला फूड आइटम है, जिसमें हाई प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है और फैट की मात्रा कम होती है। आईए जानते हैं मखाने में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व

हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के लिए मखाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। मखाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन b1 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। प्रोटीन हमारे मांसपेशियों को मजबूती देता है और यह शरीर के विकास के लिए जरूरी होता है। वहीं कार्बोहाइड्रेट हमें इंस्टेंट एनर्जी देता है और ब्लड के शुगर लेवल को भी स्थिर रखता है।
Also Read- त्योहारों की शान है लाजवाब स्वाद वाली पारंपरिक बालूशाही, घर पर ऐसे बनाएं ये मिठाई: Balushahi Recipe
मखाना हाई फाइबर खाद्य पदार्थ है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं। मखाने में कैल्शियम होने के कारण हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। हार्ट के स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम और पोटैशियम बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हें खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है। फास्फोरस टिशूज की मरम्मत और रीजेनरेशन के लिए जरूरी होते हैं और विटामिन बी 1 हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हमें मेंटली फिट भी करता है।
मखाने खाने के फायदे

मखाने खाने के कई फायदे हैं। मखाने में लो कैलोरीज और हाई फाइबर मौजूद होता है, जो वेट लूज करने के लिए बेहतरीन है। इसे खाने से लंबे समय तक हमारा पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख लगने की समस्या दूर होती है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे हृदय की बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। हार्ट अटैक स्ट्रोक जैसे बीमारियों में खतरा कम होता है।
मजबूत पाचन तंत्र
मखाना हमारे मजबूत पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी है इसमें फाइबर इतनी मौजूदगी के कारण यह पाचन को बेहतर बनाता है जिससे फूड डाइजेस्ट होने में सहायता मिलती है।
तनाव और चिंता को दूर रखता है
मखाना में मौजूद पोषक तत्व हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं। यह मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर स्तर को संतुलित करते हैं, जिससे स्ट्रेस और तनाव में राहत मिलती है ।
मखाने खाने का तरीका
मखाना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसे अपने आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। घी में मखाने को हल्का फ्राई करके इसमें नमक और मसाला डालकर इसे हल्के स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। मखाने की खीर बनाकर भी खाया जा सकता है। इसे एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय मिठाई के रूप में खाया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध और चीनी की जरूरत होती है। यह खास त्यौहारों पर बनाया जाता है।
मखाने का रायता
मखाने का रायता बनाकर भी इसे खाया जा सकता है। मखाने को हल्का भूनकर इसे दही और मसाले के साथ मिलाया जाता है। खाने के साथ इसे साइड डिश के रूप में भरोसा जा सकता है, जो खाने में भी स्वादिष्ट होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
