नवरात्रि में कौन सा आटा खाया जाता है? यहां देखें पूरी लिस्‍ट: Navratri Fasting Food Flour
Which atta to eat in Navratri

Navratri Fasting Food Flour: नवरात्रि के दौरान पूरे देश में इस त्यौहार की रौनक देखने लायक होती है। जगह-जगह पर भक्त पंडाल सजाते हैं और मातारानी की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त श्रद्धा पूर्वक 9 दिनों का उपवास भी करते हैं। व्रत में फलाहार में डेयरी प्रोडक्ट और कुछ ऑटो के इस्तेमाल बनी हुई चीजों को शामिल किया जाता जा सकता है। कई लोगों के दिमाग में यह कन्फ्यूजन रहता है कि व्रत के दौरान किन-किन आटे से बनी चीजों को खाया जा सकता है। कहीं आप कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि व्रत के दौरान किन-किन मिलेट्स को आहार में शामिल किया जा सकता है, जो टेस्ट और हेल्थ दोनों तरह से फायदेमंद होते हैं। ‌

Navratri Fasting Food Flour
kuttu ka atta kaise banta hai

किसी भी व्रत में कुट्टू के आटे का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसके आटे से हलवा, पूरी, पराठा चीला, पकौड़े जैसे कई व्यंजन तैयार किया जाते हैं। यह आटा ग्लूटेन मुक्त होता है, जिसमे फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे कई खनिज प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इससे बनी डिशेस खाने में कुरकुरी और स्वादिष्ट लगती हैं। उपवास में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन को खाने से शरीर में तुरंत ऊर्जा महसूस होती है।

राजगिरा के आटे में फाइबर, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आटा भी ग्लूटेन फ्री होता है और व्रत में इसे खाया जा सकता है। राजागिर के आटे का इस्तेमाल नमकीन और मीठी दोनों तरह की डिशेज के लिए किया जाता है। इससे मीठी या नमकीन दलिया, रोटी, परांठा और टिक्की जैसे व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

शकरकंदी का आटा शकरकंद को छिलकर उसे धूप में सूखाने के बाद इसे पीसकर इसका आटा बनाया जाता है, जिससे बर्फी, पूरी, हलवा और चीला जैसे कई व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसका जायका जबर्दस्त और एनर्जी भरा होता है। फलाहार के ऑप्शन में इसे शामिल किया जा सकता है।

water chestnut flour aka singhare ka atta in navratri
water chestnut flour aka singhare ka atta in navratri

उपवास में सिंघाड़े के आटे का उपयोग भी अधिकतर किया जाता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सिंघाड़े के आटे से बनने वाली डिशेज में बर्फी, पूरी, हलवा, पकौड़े और चीला जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। इस आटे से बनी चीजों को खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है और कई घंटे तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। वजन कम करने के लिए कुट्टू के आटे को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

अपने साबूदाने से बनने वाली खीर और खिचड़ी का नाम सुना होगा लेकिन इसके आटे से बनी रोटी और पूरी भी काफी टेस्टी लगती है। इससे टेस्टी हलवा भी तैयार किया जा सकता है। साबूदाने के आटे से बनने वाला वड़ा का मजा लेना आपके लिए ट्विस्ट भरा हो सकता है। इसके अलावा आप नवरात्रि व्रत के दौरान क्विनोआ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड की मात्रा होती है। विटामिन और फाइबर से भरपूर क्विनोआ का सेवन आप सलाद की तरह कर सकते हैं। कई लोग इसका पुलाव बनाकर भी खाते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...