vegetables can be consumed during navratri vrat in hindi
vegetables can be consumed during navratri vrat in hindi

Fasting Vegetables in hindi: शारदीय नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है और इन दिनों भक्त नौ दिन का व्रत रखते हैं। इस दौरान कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। नवरात्रि में 9 दिनों तक अनाज का सेवन नहीं करते हैं। अनाज के अलावा ऐसी कई चीजे हैं जो उपवास में नहीं खानी चाहिए। इसके साथ ही नवरात्रि के व्रत को लेकर लोगों के मन में कई कन्फ्यूजन रहता है। वहीं लोगों के मन में सबसे बड़ा कंफ्यूजन यह होता है कि व्रत के दौरान किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए और कौन सी सब्जियों को खाने से व्रत खंडित हो सकता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि आखिर व्रत के दौरान कौन सी सब्जियां को खाया जा सकता है और किन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए तो आइए इस आर्टिकल में ऐसे कई सवालों के सही जवाब के बारे में जानेंगे।

उपवास में शरीर को जरूरी पोषण मिलना भी आवश्यक है और सब्जियों में फाइबर, विटामिंस, खनिज जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारे शरीर को एनर्जी देते हैं और हमें हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। उपवास के दौरान कुछ ऐसी ही हल्की और पौष्टिक सब्जियां को खाना चाहिए।

vegetables to eat-during navratri
vegetables to eat-during navratri

उपवास के दौरान आलू सबसे ज्यादा खाई जाने वाली लोकप्रिय सब्जी है। इसमें अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो हमारे शरीर को एनर्जी देता है। उपवास में आलू को भूनकर, सूखी सब्जी बनाकर, उबालकर या चाट बनाकर भी खाया जा सकता है। इसके साथ ही आलू का हलवा भी व्रत के दौरान खाने से तुरंत भूख मिट जाती है और यह बेहद स्वादिष्ट भी होता है। यह आपको बार-बार भूख लगने की समस्या से बचाता है। वहीं उपवास के समय टमाटर को भी खाया जा सकता है। इसको आलू के व्यंजनों के साथ सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है और सलाद या चटनी के रूप में भी इसका उपयोग करते हैं। टमाटर एंटी एक्सीडेंट गुना से भरपूर होता है और उपवास में इसे लेने से हमें एनर्जी मिलती है।

व्रत में लौकी की सब्जी का सेवन किया जा सकता है इसको डाइट में शामिल करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती लौकी से बनने वाली कई अलग-अलग रेसिपी को आप ट्राई कर सकते हैं जिसे बनाने में भी काफी कम समय लगता है और यह स्वाद में बेहद टेस्टी होते हैं।

उपवास में शकरकंद को डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी होता है और मीठे स्वाद वाले शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन और फाइबर मौजूद होते हैं। शकरकंद को आप उबालकर, भूनकर या सलाद के रूप में खा सकते हैं।

 Surprising Benefits of Water Chestnuts in fasting
Surprising Benefits of Water Chestnuts in fasting

उपवास की थाली में कच्चे सिघाड़े की सब्जी को शामिल कर सकते हैं। यह पूरी तरह सात्विक भोजन के कैटेगरी में आता है। इसे कच्चा, उबालकर या सब्जी के तौर पर खा सकते हैं। सिंघाड़े को छिलने में भले ही थोड़ा समय लग सकता है लेकिन इसकी सब्जी बनाना बेहद आसान है।

उपवास में खाए जाने वाले ककड़ी और खीरा में अधिक मात्रा में पानी भरा होता है, जिसके सेवन से हमारा शरीर हाइड्रेट होता है और उपवास के दौरान हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर रखने में यह सब्जी मदद करती हैं। ककड़ी और खीरा को अकेले, रायदे के रूप में और सलाद की तरह खाया जा सकता है।

उपवास में हरी धनिया, पालक और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां उपयुक्त मानी जाती है। इनमें अच्छी मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन पाया जाता है। ‌इनको आलू के साथ, सलाद और सूप में मिक्स करके खा सकते हैं।

व्रत के दौरान सब्जियों को भांप पर पकाकर या उबालकर खाना चाहिए। इनको भूनने के बाद इसकी पोषण सामग्री कम हो सकती है। इसलिए यह तरीका अच्छा होता है अगर आप भूनकर ही खाना चाहते हैं तो इसके लिए कम तेल का उपयोग करें। इनका स्वाद को बढ़ाने के लिए मसाले के तौर पर अदरक, हरी मिर्च, काली मिर्च और जीरा जैसे मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उपवास के दौरान कुछ सब्जियों को खाने के लिए मनाही है, जिसमें भिंडी, तोरी, बींस, फूलगोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली और बैंगन का सेवन नहीं किया जा सकता है। इस दौरान मशरूम जैसी सब्जियों को भी नहीं खाना चाहिए।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...