व्रत में भूलकर भी खाली पेट न करें इन 5 चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है समस्याएं: Navratri 2023 Vrat Tips
Navratri 2023 Vrat Tips

व्रत में भूलकर भी खाली पेट न करें इन 5 चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है समस्याएं: Navratri 2023

व्रत के दौरान खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Navratri 2023 Vrat Tips: शारदीय नवरात्रि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस खास अवसर पर मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाता ही। नवरात्रि के सभी नौ दिनों को हिन्दू धर्म में काफी ज्यादा पवित्र दिन माना गया है। इस दौरान कई लोग नॉनवेज, लहसुन, प्याज जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करते हैं। वहीं, पूरे नौ दिन श्रद्धा भावना से उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान मुख्य रूप से साबुदाना, कुद्दू के आटे से बनी चीजें, सामक चावल, राजगीरा का चावल इत्यादि का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दौरान आपको कुछ चीजों से परहेज की सलाह दी जाती है। मुख्य रूप से व्रत के दौरान हमारा पेट लंबे समय तक खाली रहता है। ऐसे में हमें व्रत के दौरान कुछ भी खाने की चीजों को सोच-समझकर खाना चाहिए। आइए जानते हैं व्रत के दौरान किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

केला न खाए

Navratri 2023 Vrat
Navratri 2023 Vrat Tips-banana

अगर आप व्रत कर रहे हैं तो खाली पेट केले का सेवन न करें। क्योंकि खाली पेट केला खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें पेट में जलन, सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर आप खाली पेट केला खाते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत हो सकती है।

खाली पेट न खाएं खट्टे फल

orange
Navratri 2023 Vrat-orange

व्रत के दौरान फलों का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। लेकिन अगर आप खाली पेट हैं, तो खट्टे फलों का सेवन न करें। अगर आप व्रत के दौरान खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे अपच, खट्टी डकार, पेट में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।

चाय-कॉफी से बना लें दूरी

Tea Or Coffee
Navratri 2023 Vrat-Tea Or Coffee

व्रत के दौरान कई लोग काफी ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करते हैं। जरूरत से अधिक चाय और कॉफी के सेवन से पेट में जलन, सीने में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है। खासतौर पर अगर आप खाली पेट चाय और कॉफी जैसी चीजों का सेवन करते हैं, तो आपकी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं।

ऑयली चीजों को कहें न

खाली पेट व्रत के दौरान ऑयली चीजों से बिल्कुल ही दूरी बना लें। क्योंकि अगर आप लंबे समय तक खाली पेट इन चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके पाचन पर गहरा असर पड़ सकता है।

oily foods
Navratri 2023 Vrat-oily foods Credit: istock

खाली पेट न खाएं दही

दही का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। लेकिन खाली पेट दही का सेवन करने से पेट में एसि़डिटी बनने की संभावना होती है। इसलिए खाली पेट दही से दूरी बनाकर रखें।

Curd
Navratri 2023 Vrat-Curd

व्रत में किसी भी चीजों का सेवन करने से पहले आप सही समय और खाने की चीजों का स्वभाव जरूर देखें, ताकि आपको व्रत में किसी तरह की परेशानी न हो।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...