नवरात्रि गरबा नाइट के लिए बेस्ट रहेंगे सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड लाइटवेट लहंगा डिजाइन: Lightweight Lehenga For Garba Night
Lightweight Lehenga For Garba Night

Lightweight Lehenga For Garba Night : भारत में नवरात्रि का त्योहार पूरे नौ दिनों तक बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जिसमें सभी भगवान की पूजा अर्चना के साथ साथ मौज मस्ती के लिए भी हरदम तैयार और सुपर एक्साइटेड रहते हैं। जैसे कि हम सभी जानते हैं, इस साल नवरात्रि का त्योहार अब शुरू होने वाला है। जिसमें अभी से घरों में साफ सफाई और पूजा की तैयारियों के साथ-साथ गरबा और डांडिया नाइट्स के सुपर स्टाइलिश और फैशनेबल आउटफिट्स की खोज भी शुरू हो चुकी है। इस नवरात्रि फेस्टिवल पर फ्रेंड्स और फैमिली के साथ गरबा नाइट का प्लान बना रही हैं। और जमकर डांस करने के लिए लाइटवेट लहंगा स्टाइल करना चाहती हैं। तो सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड ये सुपर ट्रेंडी और लाइटवेट लहंगा लुक्स ट्राई कर सकती हैं।

Also read: सभी साड़ी लुक्स को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देंगे श्रद्धा आर्या के ब्लाउज डिजाइन: Blouse Designs By Shraddha Arya

गरबा नाइट के लिए बेस्ट हैं, सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड ये लाइटवेट लहंगा डिजाइंस : Lightweight Lehenga For Garba Night

राशा थडानी का खास येलो लहंगा

नवरात्रि गरबा नाइट्स पर इस तरह के कॉटन फैब्रिक में प्रिंटेड चनिया चोली काफी खूबसूरत और एलिगेंट लगते हैं। आप भी राशा थडानी की तरह स्मोकी आई मेकअप के साथ एकदम सिंपल और सटल आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं। तो स्मॉल प्रिंट्स के साथ राशा का ये येलो लहंगा चोली लुक स्टाइल कर सकती हैं।

यामी का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपने सभी ट्रेडिशनल लुक्स से अक्सर अपने फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। इस लुक में यामी ने बेहद खूबसूरत पेस्टल पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा को हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आप भी गरबा नाइट पर सुपर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यामी का ये फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा चोली स्टाइल कर सकती हैं।

करिश्मा तन्ना का एलिगेंट लहंगा लुक

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इस लुक में मिरर वर्क के साथ बेहद खूबसूरत ऑफ व्हाइट लहंगा चोली और ट्रेंडी मैचिंग ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ कैरी किया है। इस लुक में करिश्मा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी करिश्मा की तरह सटल और खूबसूरत लहंगा लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो गरबा नाइट पर करिश्मा का ये खूबसूरत लहंगा लुक फ्लावर हेयर एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

कीर्ति शेट्टी का परफेक्ट लहंगा लुक

नवरात्रि गरबा और डांडिया नाइट्स पर इस तरह के चटक रंग वाले खूबसूरत ब्लिंगी लहंगा चोली बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस लुक में एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी ने डार्क मेहरूम कलर के सुपर लाइटवेट लहंगे को डीप यू नेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। आप भी कीर्ति शेट्टी का ये लहंगा लुक गरबा नाइट पर पर्ल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।

कृति सेनन का पटाका लहंगा लुक

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल एक्ट्रेसेज में से एक कृति सेनन का ये लुक किसी भी डांडिया और गरबा नाइट में शामिल होने के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में कृति ने गोल्डन वर्क के साथ सुपर लाइटवेट डार्क ब्लू लहंगे को यूनिक बैकलेस चोली के साथ कैरी किया है। आप भी गरबा नाइट के लिए सुपर स्टाइलिश लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो कीर्ति का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...