Navratri Chaniya Choli: नवरात्रि का त्योहार परिवारों के लिए एक साथ इकट्ठा होने और जश्न मनाने का एक शानदान समय होता है। भारत में कई जगहों पर इस दौरान गरबा और डंडिया जैसे ट्रेडिशनल डांस का आयोजन किया जाता है। ये एक कलरफुल त्योहार है इसलिए हर महिला गरबा नाइट में पारंपरिक लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती है। म्यूजिक और डांस से भरी इस शाम को सेलिब्रेट करने के लिए ड्रेस या आउटफिट भी खास होना चाहिए। तो क्यों न इस गरबा और डांडिया नाइट में आप खूबसूरत ट्रेडिशनल चनिया चोली का चुनाव कर शाम को यादगार बनाएं। हालांकि समय के साथ चनिया चोली के डिजाइन और स्टाइल में काफी बदलाव आया है लेकिन कुछ लहंगे आज भी परांपरिक धरोहर को मॉर्डन स्टाइल में समेटे हुए हैं। तो चलिए जानते हैं यूनिक चनिया चोली के डिजाइन के बारे में।
प्रिंटेड चनिया चोली

प्रिंटेड और कलरफुल आउटफिट हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। अब साड़ी और सूट के अलावा प्रिंटेड लहंगे भी फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं। प्रिंटेड लहंगे देखने में जितने एलिगेंट लगते हैं उतने ही वाइब्रेंट लुक भी देते हैं। गरबा और डांडिया नाइट के लिए ये आपकी परफेक्ट च्वॉइस हो सकते हैं।
बांधनी प्रिंट चनिया चोली
यदि आपको जयपुरी या राजस्थानी प्रिंट पसंद है तो आप बांधनी प्रिंट का चुनाव कर सकते हैं। बांधनी प्रिंट की चनिया चोली किसी भी उत्सव को खास बना सकती है। बांधनी प्रिंट के लहंगे गोटा-पट्टी, मिरर और कॉडी वर्क में आते हैं। ये सिंगल और मल्टीकलर में भी आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें तो इसके साथ सिल्क की ड्रैप चुन्नी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डांडिया नाइट में ये लहंगे आपके लुक को ट्रेडिशनल बनाने में मदद कर सकते हैं।
Read More : नवरात्रि में करें सिध कुंजिका का पाठ, होगी मनोकामना की पूर्ति: Navratri 2023
नेट लहंगा

नेट का लहंगा शादी और पार्टी में ही नहीं बल्कि गरबा नाइट के लिए भी बेहतरीन च्वॉइस हो सकता है। नेट का लहंगा हल्का होने की वजह से आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें कई कलर और डिजाइन आते हैं जिसे आप अपनी पसंद या आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं। नेट के लहंगों के साथ हैवी ज्वेलरी आपके लुक को कंपलीट कर सकती है।
मोनोक्रोमैटिक लहंगा

ये तो हम सब जानते हैं कि लहंगे शादियों, त्योहारों और पार्टियों जैसे विशेष आयोजनों के लिए कितने परफेक्ट होते हैं। मोनोक्रोमैटिक लहंगा हर किसी पर फबता है खासकर नवरात्रि में आपके साधारण लुक को आकर्षक बना सकता है। इस लहंगे की खासियत है कि ये एक ही रंग के होते हैं जिसपर गोटा-पट्टी का काम होता है। डांडिया नाइट के लिए आप पिंक, फूशिया, ब्लैक, बॉटल ग्रीन और व्हाइट रंग के लहंगे का चुनाव कर सकते हैं।
लहंगा विथ जैकेट

फैशन के चलते चनिया चोली को कई अलग-अलग तरीकों से पहना जाने लगा है। इनदिनों महिलाएं जैकेट के साथ लहंगे को टीमअप करना पसंद कर रही हैं। हैवी वर्क वाली जैकेट के साथ कन्ट्रास्ट लहंगे आपके लुक को काफी स्टाइलिश बना सकते हैं। ये ट्रेडिशनल लहंगे का नया रूप है जिसे बिना दुपट्टे के कैरी किया जा सकता है। लहंगा विथ जैकेट के लुक को कंपलीट करने के लिए आप टाइट बन और हैवी ईयररिंग का चुनाव कर सकते हैं।
