Saree For Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का त्योहार साल में एक बार पूरे 10 दिनों के लिए आता है। जैसे पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में गणेश उत्सव के दौरान हर दिन बढ़िया ट्रेडिशनल लुक्स क्रिएट करने के लिए अधिकतर महिलाएं और लड़कियां काफी एक्साइटेड रहती हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर महिलाओं के लिए सबसे पॉपुलर आउटफिट साड़ी होता है। जिसे सही तरह एक्सेसराइज कर आप पूजा और विसर्जन के दौरान सबसे खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड कुछ बेस्ट साड़ी लुक्स लेकर आए हैं, जो इस खास मौके के लिए बेस्ट हैं।
Also read : एक्ट्रेस सौम्या टंडन के सुपर स्टाइलिश मॉडर्न ब्लाउज डिजाइंस देख लें इंस्पिरेशन: Celebrity Blouse Design
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर करें ये साड़ी लुक्स रीक्रिएट : Saree Looks For Ganesh Chaturthi
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत ‘स्त्री’…यानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस रेड साड़ी लुक में मराठी मुलगी नजर आ रही हैं। इस गणेश चतुर्थी आप भी श्रद्धा की तरह महाराष्ट्रीयन साड़ी लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो श्रद्धा के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं, इस लुक में श्रद्धा कपूर ने लाल सिल्क साड़ी को हॉफ स्लीव्स ब्लाउज, ओपन हेयर स्टाइल और मराठी ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड में सबकी पसंदीदा एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने ट्रेडिशनल लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इस लुक में माधुरी ने बेहद खूबसूरत मल्टीकलर वर्क के साथ बांधनी प्रिंटेड साड़ी को फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया है। माधुरी का ये साड़ी लुक गणेश चतुर्थी के लिए एकदम परफेक्ट है। आप इस लुक को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की “गंगुबाई” यानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस लुक में बेहद खूबसूरत सफेद कॉटन साड़ी को फ्लावर प्रिंटेड ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आलिया ने इस लुक में मेकअप को सटल रखा है और सिल्वर झुमकों के साथ लुक स्टाइल किया है। आप भी आलिया का ये सटल साड़ी लुक बढ़िया हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।
कीर्ति सुरेश
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपने बेहद खूबसूरत साड़ी लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस लुक में कीर्ति ने येलो कलर की खास लाइट वेट साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज और सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। आप भी गणेश चतुर्थी पर कीर्ति का ये लुक मैसी बन हेयर स्टाइल और गजरे के साथ कैरी कर सकती हैं।
अंकिता लोखंडे जैन
अक्सर अपने महाराष्ट्रीयन साड़ी लुक्स से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अंकिता ने इस लुक में हैवी येलो बनारसी साड़ी को ट्रेडिशनल ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कैरी किया है। गणेश चतुर्थी पर हैवी साड़ी लुक चाहती हैं, तो अंकिता का ये लुक स्टाइल कर सकती हैं।
अनन्या पांडे
अपने सभी खूबसूरत और सुपर स्टाइलिश लुक्स से फैंस को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस साड़ी लुक में बेहतरीन नजर आ रही हैं। इस लुक में अनन्या ने खास कलरफुल फ्लावर प्रिंटेड साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज, मिनिमल ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ कैरी किया है। अनन्या पांडे के ये स्टाइलिश लुक यंग गर्ल्स के लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। जिसे आप गणेश चतुर्थी के मौके पर ट्राई कर सकती हैं।
