जानिए शाहरुख खान की मां ने पहली बार थिएटर में फिल्म दिखाने के लिए कौन सी शर्त रखी थी: Shahrukh Khan with Mother
Shahrukh Khan with Mother

Shahrukh Khan with Mother: शाहरुख खान ने उस बात को याद किया जब उनकी मां उन्हें सिनेमा हॉल में उनकी पहली फिल्म दिखाने ले गई थीं। शाहरुख ने बताया कि यह फिल्म यश चोपड़ा की थी, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान को हाल ही में स्विटजरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में एक अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें उन्होंने फैंस और मीडिया से बातचीत की और अपने फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। इस दौरान शाहरुख ने अतीत के कुछ पन्नों को भी पलटा और याद किया कि कैसे उनकी माँ उन्हें सिनेमा हॉल में उनको फिल्म दिखाने ले गई थीं।

Also read: शाहरूख खान से सीखें बच्‍चों के मुश्किल समय में कैसे दें साथ: Shahrukh Khan Parenting Tips

शाहरुख ने बताया कि स्कूल में हिंदी पर उनकी अच्छी-खासी पकड़ नहीं थी इसलिए, उनकी माँ ने एक शर्त रखी थी कि वह उन्हें थिएटर में फिल्म दिखाने तभी ले जाएँगी जब उन्हें हिंदी में पूरे नंबर मिलेंगे, यानी 10 में से 10। शाहरुख खान सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के लिए इतने उत्साहित थे कि उन्होंने एक दोस्त से एक उत्तर की नकल कर ली और उन्हें हिन्दी में पूरे नंबर मिल गए। वादे के मुताबिक, उनकी मां लतीफ फातिमा खान उन्हें पहली बार थिएटर में फिल्म देखने ले गईं। संयोग से, यह फिल्म यश चोपड़ा की 1973 की थ्रिलर ‘जोशीला’ थी। इनके साथ उन्होंने अपने लाइफ में बाद में सबसे ज्यादा फिल्में बनाईं थी।

दोनों ने ‘डर’, ‘दिल तो पागल है’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘जब तक है जान’ जैसी फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं, दिग्गज फिल्म निर्माता के बेटे आदित्य चोपड़ा ने भी शाहरुख और काजोल के साथ अपने निर्देशन की पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग की। यह फिल्म आज एक कल्ट क्लासिक बन गई है।