गंगोलीहाट की सबसे ख़ास बात
गंगोलीहाट में आपको पर्यटन स्थल के साथ साथ कई कई दर्शनीय स्थल भी देखने को मिल जाएँगे। इस जगह पर कई प्राचीन सारे मंदिर हैं जिसमें कालिका मंदिर, वैष्णवी मंदिर, अंबिका देवाल और चामुंडा मंदिर शामिल है।
Gangolihat Uttarakhand: गंगोलीहाट उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में स्थित एक छोटा सा पहाड़ी शहर है। यह समुद्र तल से लगभग 1760 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जिसकी वजह से यहाँ का मौसम बहुत ही सौम्य और सुखद होता है। यही वजह है कि इस जगह पर देश भर से सैलानी आते हैं। आप भी यदि इस जगह पर आना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले पिथौरागढ़ आना होगा। यह जगह पिथौरागढ़ मुख्यालय से लगभग 78 किमी की दूरी पर स्थित है। गंगोलीहाट में आपको पर्यटन स्थल के साथ साथ कई कई दर्शनीय स्थल भी देखने को मिल जाएँगे। इस जगह पर कई प्राचीन सारे मंदिर हैं जिसमें कालिका मंदिर, वैष्णवी मंदिर, अंबिका देवाल और चामुंडा मंदिर शामिल है। यह जगह अपने यहाँ पी जाने वाली गुफ़ाओं की वजह से भी जानी जाती है। गंगोलीहाट में कई प्राचीन और ऐतिहासिक गुफाएँ हैं।जिनमें पाताल भवानीश्वर, शैलेश्वर गुफा और मुक्तेश्वर गुफाएँ सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध हैं। गंगोलीहाट के पास कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी हैं। इन जगहों पर आपको ज़रूर जाना चाहिए।
Also read : इस मंदिर में एक साथ बजाया गया 1500 डमरू, टूट गया न्यूयॉर्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड
हाट कालिका मंदिर

हाट कालिका मंदिर की बहुत ही मान्यता है। यह गंगोलीहाट के सबसे दर्शनीय मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी काली को समर्पित है और भारतीय महाद्वीप में स्थित शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। जिसकी वजह से इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त आते और अपनी आस्था को ज़ाहिर करते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है और अपनी वास्तुकला की वजह से हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है।
चामुंडा मंदिर

चामुंडा मंदिर भी गंगोलीहाट का एक प्रमुख मंदिर मंदिर है। यह देवी दुर्गा के चामुंडा अवतार को समर्पित है। जिसकी वजह से इसका नाम चामुंडा मंदिर है। इस मंदिर के आसपास का वातावरण बहुत ही शांत और सुंदर है। इस जगह पर देश के कोने कोने से लोग अपनी आस्था प्रकट करने के लिए आते हैं। इस मंदिर की बनावट बहुत ही सुंदर है। यह अपनी अनोखी नक्काशी की वजह से तीर्थयात्रियों का ध्यान अपनी तरफ खिंचता है।
पाताल भुवनेश्वर

पाताल भुवनेश्वर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। जिसकी वजह से देश के कोने कोने से सैलानी इस जगह पर आते हैं। यह जगह गंगोलीहाट से महज़ 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह भगवान शिव को समर्पित एक गुफा मंदिर है। जिसका निर्माण रहस्यमय चूना पत्थर से हुआ है। यह गुफा प्रणाली अपनी अनूठी चट्टान संरचनाओं के लिए जानी जाती है। इस गुफा में कई भूमिगत कक्ष हैं जिनकी खोज करना सैलानियों के लिए एक अनोखा अनुभव होता है।
नागनाथ मंदिर

नागनाथ मंदिर गंगोलीहाट के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में गिना जाता है। यह मंदिर गंगोलीहाट से लगभग 92 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर आसपास के सैलानियों को अपनी तरफ़ खिंचता है। यह मंदिर पहाड़ की एक चोटी पर स्थित है। जिसकी वजह से आसपास की घाटियों और बर्फ से ढकी चोटियों बहुत ही स्पष्ट रूप से नज़र आती हैं। इनका मनोरम दृश्य सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। मंदिर का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण है।
