इस मंदिर में एक साथ बजाया गया 1500 डमरू, टूट गया न्यूयॉर्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Damru World Record: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Damru World Record: दुनियाभर में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जिसकी प्रतिभा को जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। लोगों की अलग-अलग प्रतिभाओं को लेकर कई तरह के रिकॉर्ड्स भी बनें हैं। वहीं, कई ऐसे ग्रुप हैं, जिन्होंने अपनी एकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हाल ही में एक एक ग्रुप द्वारा डमरू बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। आइए जानते हैं भारत के इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से-
Also read: बेहद खूबसूरत है हिमाचल का ये गांव जीभी, जरूर जाएं यहां घूमने
उज्जैन महाकाल मंदिर में बना ये रिकॉर्ड

बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। जहां करीब 1,500 लोगों द्वारा एक साथ ‘डमरू’ बजाया, जिससे न्यूयॉर्क में बना रिकॉर्ड टूट गया।
इस मौके पर पवित्र शहर भगवान शिव के वाद्य यंत्र डमरू से पूरा उज्जैन गूंज उठा था। विश्व रिकॉर्ड प्रयासों के लिए सलाहकार निश्चल बारोट ने कहा कि 1,500 से अधिक डमरू वादकों ने यह करतब दिखाया और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘सबसे बड़े डमरू समूह’ की श्रेणी में शामिल किया गया।

न्यूयॉर्क का टूटा रिकॉर्ड
निश्चल बारोट ने कहा कि अगस्त 2022 में न्यूयॉर्क में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन द्वारा एक साथ 488 डमरू बजाने का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे अब तोड़ दिया गया है। अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि यह आयोजन मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और मप्र सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा किया गया।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संपादक ऋषि नाथ ने उज्जैन को इस विश्व रिकॉर्ड को मान्यता देते हुए एक प्रमाण पत्र प्रदान किया।
