छोटी आंखें दिखने लगेंगी बड़ी, बस इस तरीके से लगाएं आईलाइनर, ये है आसान स्टेप बाई स्टेप ट्यूटोरियल: Make Your Eyes Look Bigger
How To Make Your Eyes Look Bigger

How To Make Your Eyes Look Bigger: जिनकी आंखें बड़ी और खूबसूरत होती है उनके चेहरे का नूर अपने आप ही बढ़ जाता है। आंखें हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं लेकिन कई लोगों की आंखें छोटी होती हैं तो उनका क्या? जिनके पास ज्यादा पैसा होता है वे लोग तो छोटी आंखों के लिए सर्जरी करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं हालांकि यह ऑप्शन काफी रिस्की होता है। तो अगर आप इस रिस्क से बचना चाहती हैं तो आप कुछ खास टिप्स एंड ट्रिक्स को कॉपी कर सकती हैं, जिनकी मदद से आप अपनी छोटी आंखों को भी बड़ा दिखा सकती हैं। आखों को बड़ा दिखाने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।

Make Your Eyes Look Bigger-Under Eye Concealer for an Energised Look
Under Eye Concealer for an Energised Look

आई मेकअप करते समय हमेशा ध्यान रखें कि अंडर आई कंसीलर से ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए। आंखों के नीचे के काले घेरे को छुपाने के लिए कंसीलर काफी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अपनी स्किन टोन के हिसाब से बढ़िया क्वालिटी वाला अंडर आई कंसीलर का इस्तेमाल करें।

अंडर आई कंसीलर लगाने के बाद अपनी आईलैशेस को हाईलाइट करना भी एक जरूरी स्टेप है। इसके लिए मस्कारा को उपयोग में लाएं। मस्कारा वैंड से आईलैशेस को कर्ल करें लेकिन वैंड को धीरे-धीरे ही आईलैशेस पर अप्लाई करें। नहीं तो प्रोडक्ट इकट्ठा होकर गांठ की तरह दिखने लगता है, जो आपके लुक को बिगाड़ सकता है।

How to Use White Eyeliner to Make Your Eyes Look Bigger
How to Use White Eyeliner to Make Your Eyes Look Bigger

छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। आंखों की वाटर लाइन पर व्हाइट या न्यूड आईलाइनर लगाकर आप अपनी आंखों को तुरंत बड़ा और आकर्षक दिखा सकती हैं। इसके लिए आप आंखों की निकली वाटर लाइन पर व्हाइट या न्यूड लाइनर पेंसिल से लाइन क्रिएट करें। इससे आपको इफेक्टिव चेंज देखने को मिलेगा।

अगर आपकी आंखें छोटी होने के साथ-साथ राउंड शेप की है तो इन्हें बड़ा दिखाने के लिए फिशटेल यानी लॉन्ग स्ट्रोक में आई लाइनर को बाहर की ओर लगाएं। लेकिन इस दौरान आई लाइनर के कॉर्नर को आंखों के नीचे या ऊपर जोड़ना नहीं है।वहीं अगर आपकी आंखें छोटी और लंबी हैं तो थिक और हाई विंग आईलाइनर को अप्लाई करें। इसको आंखों का बड़ा आकार बड़ा नजर आता है।

टाइट लाइनिंग सुनने पर शायद कुछ लोगों को इसका मतलब समझ नहीं आया हो। ऐसे में बता दें कि टाइट लाइनिंग का अर्थ होता है कि आंखों के लोअर वाटर लाइन के साथ-साथ अपर वाटर लाइन पर भी आई लाइनर को अप्लाई करना होता है। ऐसा करने से आपकी पलकें घनी और मोटी नजर आती हैं और यह तरीका आपको हल्का स्मोकी लुक देने में मदद करता है। इससे आपकी आईलैशेस बड़ी और अट्रैक्टिव लुक देती हैं। वाटर लाइन पर लाइनर क्रिएट करने के लिए लॉन्ग लास्टिंग आईलाइनर पेंसिल का इस्तेमाल करें, जो जल्दी स्मज नहीं होते हैं। वाटर लाइन पर आउटर कॉर्नर की ओर पेंसिल को धीरे से बढ़ाते हुए लाइन करें। इससे आपकी आंखों का लुक आकर्षक और डिफाइन दिखेगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...