चेहरे पर कैसे अप्लाई करें ब्रॉन्ज़र, फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए ट्राई करें स्टेप बाय स्टेप गाइड: Apply Bronzer Correctly
How to apply bronzer perfectly Like a Pro

How to Apply Bronzer Correctly: अगर आपको मेकअप करने का शौक है और आप इसके लिए सही तरीके से मेकअप करना सीखना चाहती हैं तो अपनी किट में ब्रॉन्ज़र को जरूर शामिल करें। ब्रॉन्ज़र आपके चेहरे के पॉइंट्स और कट को निखारता तो है ही इसके साथ ही आपको सनकिस्ड लुक और ग्लोइंग स्किन देने में मदद करता है। अगर आप किसी फंक्शन या पार्टी के लिए तैयार हो रही है तो ब्रोंजर के जरूरी स्टेप को कभी स्किप ना करें। आम दिनों में भी अगर आपकी स्किन हल्की डल लग रही हो और आपको ऐसे में कहीं बाहर जाना है तो ब्रॉन्ज़र की मदद से आप अपने चेहरे को नेचुरल लुकिंग ग्लो और अट्रैक्टिवनेस दे सकता हैं लेकिन ब्रॉन्ज़र को गलत तरीके से अप्लाई करने पर चेहरा अजीब दिख सकता है। मेकअप के दौरान ब्रॉन्ज़र को कैसे और कब अप्लाई करना है। इसके लिए आप इस आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो कर सकती हैं।

Apply Bronzer Correctly-how to clean your face
how to clean your face

मेकअप करते समय चेहरे पर कॉन्टूर और ब्रॉन्जर या किसी भी प्रोडक्ट को लगाने से पहले स्किन को साफ करके हाइड्रेट करें। इसके लिए सबसे पहले अपनी स्किन को किसी अच्छे फेस वॉश या क्लींजर की मदद से साफ कर लें और फिर त्वचा पर एक बढ़िया मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। इसके साथ ही सुन डैमेज से बचने के लिए स्क्रीन पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। ‌

ब्रॉन्जर अप्लाई करने से पहले अपने चेहरे पर एक ईवन बेस रेडी करें, जिसकी शुरुआत कंसीलर के साथ होती है। फिनिश लुक के लिए एक ऐसे कंसीलर का चुनाव करेंं, जो आपकी स्किन टोन से मिलता जुलता हो। ‌कंसीलर को फाउंडेशन के ऊपर अप्लाई करें, जिस जगह पर एक्स्ट्रा कवरेज की आवश्यकता हो।

कांप्लेक्शन को स्मूथ करने के लिए एक लिक्विड फाउंडेशन का इवन कोट अप्लाई करें। इसके बाद मेकअप स्पंज या ब्रश की मदद से फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड करें। चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी फाउंडेशन लगाकर ब्लेंड करें। ‌ आप लिक्विड फाउंडेशन की जगह टिंटेड मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको सॉफ्ट और नेचुरल लुक मिलेगा।

how to apply bronzer correctly
how to apply bronzer correctly

चेहरे के फीचर्स को डिफाइन करने के लिए ब्रॉन्जर को अपने फोरहेड ,जॉलाइन, टेंपल्स और चीक बोंस पर लगाएं। सनकिस्ड लुक के लिए उन जगहों पर ब्रॉन्जर को अप्लाई करें, जहां सूर्य की रोशनी पड़ती हो। इसके साथ ही फिनिश लुक के लिए ब्रॉन्जर अप्लाई करने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करना जरूरी होता है। लेकिन प्रोडक्ट को अधिक मात्रा में लगाने से बचें वरना आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है।

  • ब्रोंजर लगाने के लिए एक फैन ब्रश का इस्तेमाल करें, जो आपको नेचुरल और सॉफ्ट लुक देगा।
  • ब्रॉन्जर जेल, पाउडर, लिक्विड और क्रीम के रूप में मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है। ऑयली स्किन के लिए पाउडर ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। वहीं ड्राई स्किन के लिए क्रीम ब्रॉन्जर ही खरीदना चाहिए।
  • फेस पर डार्क स्पॉट्स हैं तो पहले कंसीलर या फाउंडेशन की मदद से उसे कवर करने के बाद ही ब्रॉन्जर अप्लाई करें।
  • लिप्स और आई के आसापास ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करने से बचें। वरना चेहरे पर यह पसीना होने जैसा दिखेगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...