Probiotic Drink
Probiotic Drink

Probiotic Drink: यह तो हम सभी जानते हैं कि शरीर के हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए आपको अपने लिक्विड इनटेक का खास ख्याल रखना चाहिए। अमूमन लोग इसके लिए पानी का सेवन करते हैं। लेकिन सिर्फ पानी पीना ही आपकी सेहत के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि आपको अपनी डाइट में कुछ प्रोबायोटिक ड्रिंक्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए। इन प्रोबायोटिक ड्रिंक्स में बेनिफिशियल बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिससे हेल्थ को बहुत अधिक लाभ मिलता है। 

ये प्रोबायोटिक ड्रिंक्स डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा, प्रोबायोटिक्स एंटीबॉडी के उत्पादन को बढ़ावा देकर और प्रतिरक्षा कोशिकाओं को सक्रिय करके प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं, प्रोबायोटिक्स आपके आहार से विटामिन और खनिजों जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता कर सकते हैं। जिससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ को फायदा मिलता है। प्रोबायोटिक ड्रिंक्स हानिकारक बैक्टीरिया को मात देकर संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स लैक्टोज को तोड़ने में मदद कर सकते हैं, जिससे लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोगों के लिए डेयरी उत्पादों को पचाना आसान हो जाता है। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो प्रोबायोटिक ड्रिंक्स का सेवन करना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। अगर आप चाहें तो अपनी डाइट में कई तरह की प्रोबायोटिक ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ प्रोबायोटिक ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन आप भी बेहद आसानी से कर सकते हैं-

Also read: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं इन चीजों से बनी ये ड्रिंक्स, जानिए रेसिपी: Immunity Booster Drink

 Probiotic Drink
Probiotic Drink-Buttermilk

जब भी प्रोबायोटिक ड्रिंक की बात होती है तो छाछ का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। यह एक लाइट ड्रिंक है, जो आपके रिफ्रेशिंग फील करवाती है। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है, जो पाचन में मदद करता है और पेट को आराम देता है। साथ ही, इससे बॉडी हाइड्रेशन को बनाए रखना भी आसान होता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप सादा दही
  • 2 कप पानी
  • 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ताजा धनिया पत्ती (वैकल्पिक)
  • एक चुटकी काला नमक (वैकल्पिक)

छाछ बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले दही को चिकना होने तक फेंटें।
  • अब इसमें पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स होने तक फेंटते रहें।
  • अब इसमें भुना जीरा पाउडर, नमक और काला नमक मिलाएं।
  • कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  • ठंडा-ठंडा सर्व करें।

छाछ की तरह ही लस्सी पीना भी गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लस्सी में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, इसका शरीर पर कूलिंग इफेक्ट पड़ता है। लस्सी विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप सादा दही
  • 1/2 कप पानी या दूध
  • 2 बड़े चम्मच चीनी (या स्वादानुसार)
  • एक चुटकी इलायची पाउडर
  • बर्फ के टुकड़े

लस्सी बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले दही, पानी या दूध और चीनी को चिकना होने तक मिलाएं।
  • अब इसमें इलायची पाउडर डालें और एक बार फिर से मिलाएं।
  • अब इसे गिलास में डालें। साथ ही, बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Kanji
Kanji

अगर प्रोबायोटिक ड्रिंक का सेवन करने की बात हो, तो कांजी पीना एक अच्छा विचार हो सकता है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने के कारण गट हेल्थ के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इतना ही नहीं, इससे बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। चूंकि इसे सब्जियों से बनाया जाता है, जिससे आपको कई तरह के विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट मिलते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 4 मध्यम आकार की गाजर, स्टिक्स में कटी हुई
  • 1/2 कप चुकंदर, स्टिक्स में कटा हुआ (वैकल्पिक)
  • 6 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच सरसों के बीज, दरदरे पिसे हुए
  • 2 बड़े चम्मच नमक

कांजी बनाने का तरीका-

  • एक बड़े कांच के जार में पानी, सरसों के बीज और नमक मिलाएं।
  • गाजर और चुकंदर की स्टिक्स डालें।
  • जार को मलमल के कपड़े से ढक दें और इसे 3-4 दिनों के लिए गर्म स्थान पर रखें। आप इसे रोज़ाना हिलाते रहें।
  • एक बार फरमेंट होने के बाद, छान लें और ठंडा करें।
  • अब इसे ठंडा ही सर्व करें।

आप अपनी डाइट में कोकम शरबत को भी शामिल कर सकते हैं। यह पाचन में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट को आराम पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/4 कप सूखा कोकम
  • 2 कप पानी
  • 2-3 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
  • एक चुटकी काला नमक (वैकल्पिक)

कोकम शरबत बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले सूखे कोकम को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोएं।
  • भीगे हुए कोकम को पानी के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे छान लें और चीनी और काला नमक मिलाएं।
  • आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें। 
Pakhala
Pakhala

पखाल वास्तव में फरमेंटेड चावल का पानी है, जो सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। प्रोबायोटिक-रिच होने के कारण यह गट हेल्थ और डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही, यह आपको हाइड्रेटेड रखता है। चावल से आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप पका हुआ चावल
  • 4 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • हरी मिर्च (वैकल्पिक)
  • ताजा धनिया पत्ती (वैकल्पिक)

पखला बनाने का तरीका-

  • पके हुए चावल को पानी में भिगोएं और इसे रात भर या लगभग 8-12 घंटे तक फरमेंट होने दें।
  • परोसने से पहले नमक और हरी मिर्च डालें।
  • ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  • कमरे के तापमान पर या ठंडा करके सर्व करें।  

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...